फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Complaint filed in Bihar on web series IC-814, complaint against 11 including Naseeruddin Shah in court

Bihar News: वेब सीरीज IC-814 पर बिहार में परिवाद दायर, कोर्ट में नसीरुद्दीन शाह समेत 11 के खिलाफ शिकायत

Thu, 05 Sep 2024 10:56 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: आदित्य आनंद Updated Thu, 05 Sep 2024 10:56 AM IST
सार

IC 814 Movie : मुजफ्फरपुर की कोर्ट में फिल्म इंडस्ट्री के नाम चिन्ह कलाकार नसीरूद्दीन साह, दिया मिर्जा, पंकज कपुर समेत 11 कलाकारों के खिलाफ अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम की अदालत में शिकायत की गई है।

विज्ञापन
Bihar: Complaint filed in Bihar on web series IC-814, complaint against 11 including Naseeruddin Shah in court
IC 814 The Kandhar Hijack - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

विवादित वेब सीरीज IC-814 को लेकर मामला बढ़ता जा रहा है। अब यह मामला कोर्ट तक पहुंच गया है। मुजफ्फरपुर कोर्ट में परिवाद दायर किया गया है। अधिवक्ता सुधीर कुमार ओझा ने सीजेएम की अदालत में कुल 11 अभिनेता-अभिनेत्री के खिलाफ में परिवाद दायर करवाया है। मुजफ्फरपुर की कोर्ट में फिल्म इंडस्ट्री के नाम चिन्ह कलाकार नसीरूद्दीन साह, दीया मिर्जा, पंकज कपूर समेत 11 कलाकारों के खिलाफ अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम, पश्चिमी की अदालत में शिकायत की गई है। इस मामले की अगली सुनवाई 20 सितंबर होगी।

विज्ञापन


मनगढ़ंत कहानी पर वेब सीरिज बना दिया
मामले में सुधीर ओझा ने बताया कि अपने मोबाइल पर नेटफ्लिक्स ओटीटी के जरिये I.C 814 हाईजैक वेबसीरीज देख रहा था। इसमें देखा कि दिसंबर 1999 की प्लेन हाईजैक की घटना पर आधारित वेबसीरीज मे हाईजैक करने वाले आतंकवादियों के प्रति नम्रता दिखाते हुए सच को छुपाने की कोशिश की गई है, ताकि देश में जनता के बीच द्वेष बढ़े देश की एकता और अखंडता खतरे में हो। उन्होंने कहा कि उस वक्त की सरकार की अभी बदनामी हो और इसके कारण से दुश्मन को विशेष रूप से अलगाववादियों को बढ़ावा मिले। सुधीर ओझा ने आरोप लगाया कि फिल्म बनाने वाले और इसमें काम करने वालों ने तुच्छ लाभ लाभ के लिए दिसंबर 1999 की एक प्लेन हाईजैक की घटना को छुपाते हुए एक मनगढ़ंत कहानी पर वेब सीरीज बना दी है। दुष्प्रचार करने का काम किया। इसी से आहत और मर्माहत होकर मैंने वेब सीरीज आई.सी. 814 हाईजैक के 11 कलाकारों के खिलाफ परिवाद दायर किया है।
विज्ञापन


इन 11 लोगों के खिलाफ शिकायत
इस परिवाद में फिल्म के निर्माता निदेशक अनुभव सिन्हा, निर्माता संजय रौत्री, निर्माता सरीता पाटिल, दीक्षा ज्योति रौत्री, सहायक निर्माता रोहित शर्मा, अभिनेता नसरूद्दीन साह, अभिनेत्री दिया मिर्जा, कलाकार पंकज कपुर, कलाकार अरविंद स्वामी, अभिनेत्री पत्रलेखा और एक कलाकार विजय शर्मा के शिकायत दर्ज कराई है। आपको बता दे कि IC-814 वेब सीरीज को लेकर पहले से भी विवाद हो रहा है। फिल्म में हाईजैकरों के नाम भोला और शंकर रखे जाने को लेकर काफी विवाद हो रहा है। वहीं केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने नेटफ्लिक्स इंडिया की कंटेंट हेड को समन जारी किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed