फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   bihar cm smells conspiracy behind mid day meal tragedy

मिड डे मील त्रासदी के पीछे विपक्ष का हाथः नीतीश

Tue, 23 Jul 2013 01:45 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Tue, 23 Jul 2013 01:45 PM IST
विज्ञापन
bihar cm smells conspiracy behind mid day meal tragedy

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने छपरा की मिड डे मील त्रासदी के पीछे विपक्ष का हाथ होने की आशंका जताई है। उन्होंने आरोप लगाया है कि भाजपा और राजद ने घटना का राजनीतिक लाभ लेने के लिए गुप्त समझौता किया है।

विज्ञापन


छपरा में मिड डे मील खाने से 23 बच्चों की मौत होने के मामले में नीतीश ने अब तक चुप्पी साध रखी थी। लेकिन सोमवार को उन्होंने जदयू सांसदों, विधायकों और पदाधिकारियों की बैठक में कहा कि मिड डे मील मामले में आई फारेसिंक रिपोर्ट से हमारी आशंका की पुष्टि हुई है। ये त्रासदी किसी षडयंत्र का नतीजा है।
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि बोधगया धमाकों और छपरा की मिड डे मील त्रासदी के बाद ये साफ हो गया है कि भाजपा और राजद ने आपस में गुप्त समझौता किया है।

नीतीश ने कहा कि दोनों दलों ने हादसों के तुरंत बंद प्रदेश बंद किया था, ये बताता है कि उनके बीच समझौता है। 

नीतीश ने कहा कि इन घटनाओं के जरिए विपक्ष सरकार को अस्थिर करना चाह रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा, जदयू से गठबंधन टूटूने के बाद से ही राजद के साथ मिलकर सरकार को अस्थिर करने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed