Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   bihar-cm-samrat-chaudhary-transfers-social-security-pension-1100-rupees-109-crore-beneficiaries

बिहार: प्रदेश के1.09 करोड़ पेंशनधारियों के खाते में पहुंचे 1,100 रुपये, सीएम सम्राट चौधरी ने जारी की राशि

Tue, 10 Nov 2026 09:27 PM IST
तरुणेंद्र कुमार चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला,पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,पटना Published by: तरुणेंद्र कुमार चतुर्वेदी Updated Tue, 10 Nov 2026 09:27 PM IST
सार

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने छठ महापर्व से पहले राज्य के 1.09 करोड़ से अधिक सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों के खातों में 1,205.91 करोड़ रुपये की राशि डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित की। प्रत्येक लाभार्थी के खाते में 1,100 रुपये भेजे गए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को अभियान चलाकर योजना से वंचित पात्र लोगों को जोड़ने का निर्देश भी दिया।

विज्ञापन
bihar-cm-samrat-chaudhary-transfers-social-security-pension-1100-rupees-109-crore-beneficiaries
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी

विस्तार

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सचिवालय स्थित 'संवाद' में आयोजित कार्यक्रम में राज्य के वृद्धजनों, दिव्यांगजनों एवं विधवा बहनों सहित कुल एक करोड़ 9 लाख 62 हजार 859 सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों के बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से पेंशन की राशि हस्तांतरित की। इस अवसर पर प्रति लाभार्थी 1,100 रुपये की दर से कुल 1,205 करोड़ 91 लाख 44 हजार 900 रुपये की राशि भेजी गई।

विज्ञापन

कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास निगम की प्रबंध निदेशक इनायत खान ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन कार्यक्रम का परिचय एवं संक्षिप्त विवरण प्रस्तुत किया। इस दौरान मुख्यमंत्री के समक्ष बिहार पेंशन दिवस के संबंध में एक लघु फिल्म भी प्रदर्शित की गई।

विज्ञापन

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रत्येक माह की 10 तारीख को बिहार पेंशन दिवस के रूप में मनाया जाता है। आज पेंशन प्राप्त करने वाले सभी लाभार्थियों को विशेष रूप से बधाई देता हूं। उन्होंने लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा की सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं भी दीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना केवल आर्थिक सहायता का कार्यक्रम नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय, मानवीय संवेदना और सुशासन के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रतीक है। इस योजना के माध्यम से वृद्धजनों, दिव्यांगजनों एवं विधवा बहनों को आर्थिक संबल प्रदान किया जा रहा है, जिससे उनके जीवन में खुशहाली और सकारात्मक बदलाव आए।


उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मार्गदर्शन में सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि 400 रुपये से बढ़ाकर 1,100 रुपये प्रतिमाह करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। सरकार का उद्देश्य है कि समाज के कमजोर एवं जरूरतमंद वर्गों को सम्मानजनक जीवन जीने के लिए आर्थिक सहायता मिलती रहे।

ये भी पढ़ें- बिहार: छठ पर गंगा घाटों की सुरक्षा को लेकर अलर्ट, 103 में से 90 घाट सुरक्षित; मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश

मुख्यमंत्री ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि अभियान चलाकर सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना से वंचित पात्र व्यक्तियों की पहचान करें तथा उन्हें योजना से जोड़कर इसका लाभ सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि एक माह के अंतराल में 1,36,854 नए पेंशनधारी इस योजना से जुड़े हैं। प्रत्येक माह की 10 तारीख को पेंशनधारियों के खाते में समय पर राशि पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है।

इसके लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। छठ महापर्व से ठीक पहले पेंशन की राशि लाभार्थियों के खातों में भेजी जा रही है, ताकि वे पर्व की खुशियां और बेहतर ढंग से मना सकें। उन्होंने कहा कि सरकार सभी पेंशनधारियों को आश्वस्त करती है कि उनके जीवन में खुशहाली और सकारात्मक बदलाव लाने के लिए निरंतर काम किया जाएगा। बिहार को समृद्ध एवं विकसित राज्य बनाने के लक्ष्य के साथ सरकार प्रतिबद्धता से आगे बढ़ रही है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed