फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: CM Nitish will come to Supaul, will inaugurate new police station building and ROB in Bhaptiyahi.

Bihar News: 18 अक्टूबर को सुपौल आएंगे सीएम नीतीश, भपटियाही में नए थाना भवन और आरओबी का करेंगे शुभारंभ

Mon, 14 Oct 2024 11:04 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुपौल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुपौल Published by: आदित्य आनंद Updated Mon, 14 Oct 2024 11:04 AM IST
सार

सीएम नीतीश कुमार के संभावित कार्यक्रम के मद्देनजर संबंधित स्थलों पर बीते तीन दिनों से प्रशासनिक चहलकदमी काफी बढ़ी हुई है। डीएम कौशल कुमार, एसपी शैशव यादव, सदर एसडीएम इंद्रवीर कुमार, एसडीपीओ आलोक कुमार सहित अन्य अधिकारी हेलीपैड स्थल का लगातार मुआयना कर रहे हैं।

विज्ञापन
Bihar: CM Nitish will come to Supaul, will inaugurate new police station building and ROB in Bhaptiyahi.
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

18 अक्टूबर को सीएम नीतीश कुमार का सुपौल में कार्यक्रम संभावित है। जिसको लेकर प्रशासनिक तैयारियां जोरों पर है। हालांकि सीएम के कार्यक्रम की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। लेकिन सूत्रों की मानें तो 18 अक्टूबर को सीएम सुपौल के सरायगढ़ भपटियाही प्रखंड में दो अलग अलग कार्यक्रमों के साथ ही किशनपुर प्रखंड में भी एक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सीएम 18 अक्टूबर की सुबह 11 बजे हेलीकॉप्टर से सरायगढ़ भपटियाही प्रखंड क्षेत्र स्थित बीएन इंटर कॉलेज पहुंचेंगे। 11:07 में वह भपटियाही थाना के नवनिर्मित भवन के उद्घाटन के साथ ही जिले से संबंधित विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। 11:20 बजे उनका भपटियाही में नवनिर्मित आरओबी (रेल ओवर ब्रिज) उद्घाटन का कार्यक्रम है। जिसके बाद वह किशनपुर प्रखंड के मलाढ़ पंचायत स्थित वार्ड 12 महादलित टोला के लिए प्रस्थान करेंगे। यहां प्रशासन द्वारा विभिन्न विभागों और योजनाओं से संबंधित स्टॉल लगाए जाएंगे, जिसका सीएम जायजा लेंगे। साथ ही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के लाभुकों से संवाद करेंगे। इसके बाद 12:20 बजे सीएम मलाढ़ पैक्स भवन से समीप हेलीपैड से हेलीकॉप्टर द्वारा वापस पटना के लिए प्रस्थान करेंगे।

विज्ञापन


तीन दिनों से बढ़ी अधिकारियों की चहलकदमी
सीएम के संभावित कार्यक्रम के मद्देनजर संबंधित स्थलों पर बीते तीन दिनों से प्रशासनिक चहलकदमी काफी बढ़ी हुई है। डीएम कौशल कुमार, एसपी शैशव यादव, सदर एसडीएम इंद्रवीर कुमार, एसडीपीओ आलोक कुमार सहित अन्य अधिकारी हेलीपैड स्थल का लगातार मुआयना कर रहे हैं। वही कार्यक्रम स्थलों की सफाई के निर्देश दिए गए हैं। किशनपुर प्रखंड स्थित मलाढ़ के महादलित टोला में सौंदर्यीकरण का काम भी जोरों पर है।
विज्ञापन


नल जल की पाइपलाइन बिछ रही, पोल पर लग रहे लाइट
किशनपुर प्रखंड क्षेत्र के मलाढ पंचायत के वार्ड 12 स्थित महादलित टोला में सीएम के आगमन को लेकर प्रशासन की ओर से रंग रोगन, साफ सफाई सहित अन्य कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है। टोला में चल रहे कार्यों का जायजा लेने अधिकारी स्वयं पहुंच रहे हैं। यहां जल नल की पाइप बिछाने, रंग रोगन साफ सफाई सहित बिजली के पोल पर लाइट लगाया जा रहा है। बहरहाल, सीएम के आगमन की खबर से टोले में खुशी का माहौल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed