नीतीश कुमार ने मनोहर लाल खट्टर से किया अनुरोध, प्रद्युम्न मामले में उठाएं कड़े कदम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायन इंटरनेशनल स्कूल में सात वर्षीय प्रद्युम्न की हत्या के बाद अब तक स्कूल प्रबंधन के खिलाफ ठोस कार्रवाई न होने से नाराज अभिभावकों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है। पुलिस की थ्योरी पर प्रद्युम्न के अभिभावक व परिजनों ने सवाल उठाते हुए सीबीआई जांच की मांग की है।
वहीं इस मामले में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हरियाणा के मुख्यमंत्री एम एल खट्टर से अनुरोध किया है कि, वे गुरुग्राम के रायन स्कूल में हुए 7 साल के बच्चे की हत्या के मामले में कड़े कदम उठाएं।
Bihar CM Nitish Kumar requested Haryana CM ML Khattar to take strict actions against culprits of 7-year-old's murder in #Gurugram school— ANI (@ANI) September 10, 2017
विज्ञापन विज्ञापन
सीएम नीतीश के साथ ही मिथिला क्षेत्र के जनप्रतिनिधि भी इस घटना से दुखी और आक्रोशित हैं। मधुबनी के सांसद हुकुमदेव नारायण यादव ने हरियाणा के मुख्यमंत्री से बात कर दोषियों को कड़ी सजा दिलाने की मांग की है। बिहार के पीएचईडी मंत्री विनोद नारायण झा ने स्कूल की मान्यता रद्द करने की मांग करते हुए इस पूरे घटना की जांच सीबीआई से कराने की मांग की है। इस घटना को लेकर अन्य सामाजिक संगठनों ने भी आंदोलन शुरू कर दिया है।
बता दें कि, प्रद्युम्न का परिवार मूल रूप से बिहार का रहनेवाला है। स्कूल में प्रद्युम्न की हत्या को लेकर मधुबनी समेत पूरे मिथिला में आक्रोश है। हर कोई इस हत्या की जांच सीबीआई से कराना चाहता है। प्रद्युम्न मधुबनी जिले के पंडौल प्रखंड के बडगांव का रहने वाला था। इस गांव में अब सन्नाटा है। जब से प्रद्युम्न की हत्या की सूचना गांव को मिली है, तब से दर्जनों घरों में चूल्हा नहीं जल रहा है, हर चेहर से दर्द छलक रहा है।
वरुण ठाकुर का पूरा परिवार गुरुग्राम में रहता है। गांव में भाई और चाचा हैं। वरुण की दादी भी रहती थीं, लेकिन घटना के बाद वो गुरुग्राम आ गईं हैं। गांव के लोगों का कहना है कि वरुण ठाकुर का परिवार काफी अच्छा है और उनका बेटा भी काफी मिलनसार था। गांव के लोग हत्यारे को फांसी की सजा देने की मांग कर रहे हैं।