फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar CM Nitish Kumar says, there is no confusion in JDU party, everything is fine, everyone will work together

बिहार: नीतीश कुमार ने कहा- जदयू पार्टी में कोई उलझन नहीं, सब कुछ ठीक है, सब मिलकर काम करेंगे 

Mon, 19 Jul 2021 05:13 AM IST
Kuldeep Singh अमर उजाला ब्यूरो, पटना
अमर उजाला ब्यूरो, पटना Published by: Kuldeep Singh Updated Mon, 19 Jul 2021 05:13 AM IST
सार

  • जेडीयू नव मनोनीत प्रदेश पदाधिकारियों की पहली बैठक में दिल्ली से वर्चुअल माध्यम से जुड़े जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष व इस्पात मंत्री आरसीपी सिंह ने कहा कि सात जुलाई को मैं मंत्री बना हूं। मैं मंत्री का काम भी मजबूती से करूंगा और संगठन का काम भी, लेकिन निश्चित रूप से पार्टी तय करेगी तो मैं यह जिम्मेदारी किसी मज़बूत साथी को भी दूंगा।

विज्ञापन
Bihar CM Nitish Kumar says, there is no confusion in JDU party, everything is fine, everyone will work together
नीतीश कुमार - फोटो : Facebook

विस्तार

बिहार में जनता दल यूनाईटेड (जेडीयू) के नव मनोनीत प्रदेश पदाधिकारियों की रविवार को पहली बैठक हुई। बैठक को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि पार्टी में सब कुछ सही है। कोई कन्फ्यूजन नहीं है, सब मिलकर काम करेंगे।

विज्ञापन


वहीं, जेडीयू नव मनोनीत प्रदेश पदाधिकारियों की पहली बैठक में दिल्ली से वर्चुअल माध्यम से जुड़े जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष व इस्पात मंत्री आरसीपी सिंह ने कहा कि सात जुलाई को मैं मंत्री बना हूं। मैं मंत्री का काम भी मजबूती से करूंगा और संगठन का काम भी, लेकिन निश्चित रूप से पार्टी तय करेगी तो मैं यह जिम्मेदारी किसी मज़बूत साथी को भी दूंगा।
विज्ञापन


इस बैठक में सीएम ने कहा कि उपेन्द्र कुशवाहा का पार्टी को नंबर वन बनाने का जो सपना है, वह अवश्य पूरा होगा। सीएम ने पदाधिकारियों से किया आग्रह कि जिस तरह से उपेन्द्र कुशवाहा ने किया है, उसी तरह से आप लोग भी जनता के बीच जाइए। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा, हमने वोट की परवाह नहीं की, सबके लिए काम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोग महिलाओं के बारे में बड़ी-बड़ी बातें करते हैं लेकिन उन लोगों ने महिलाओं के लिए क्या किया। जब मौक़ा मिला अपनी जगह अपनी पत्नी को मुख्यमंत्री बनवा दिया। सीएम नीतीश ने आगे कहा कि हर क्षेत्र में हमारी सरकार ने काम किया है। सात निश्चय के तहत काफी काम हुआ, फिर भी कुछ लोग बोलते रहते हैं, लेकिन मैं अपने काम में लगा रहता हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed