{"_id":"60f4bc9f7bc52b30b1745938","slug":"bihar-cm-nitish-kumar-says-there-is-no-confusion-in-jdu-party-everything-is-fine-everyone-will-work-together","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार: नीतीश कुमार ने कहा- जदयू पार्टी में कोई उलझन नहीं, सब कुछ ठीक है, सब मिलकर काम करेंगे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार: नीतीश कुमार ने कहा- जदयू पार्टी में कोई उलझन नहीं, सब कुछ ठीक है, सब मिलकर काम करेंगे
Mon, 19 Jul 2021 05:13 AM IST
Kuldeep Singh
अमर उजाला ब्यूरो, पटना
अमर उजाला ब्यूरो, पटना
Published by: Kuldeep Singh
Updated Mon, 19 Jul 2021 05:13 AM IST
सार
- जेडीयू नव मनोनीत प्रदेश पदाधिकारियों की पहली बैठक में दिल्ली से वर्चुअल माध्यम से जुड़े जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष व इस्पात मंत्री आरसीपी सिंह ने कहा कि सात जुलाई को मैं मंत्री बना हूं। मैं मंत्री का काम भी मजबूती से करूंगा और संगठन का काम भी, लेकिन निश्चित रूप से पार्टी तय करेगी तो मैं यह जिम्मेदारी किसी मज़बूत साथी को भी दूंगा।
विज्ञापन
नीतीश कुमार
- फोटो : Facebook
विस्तार
बिहार में जनता दल यूनाईटेड (जेडीयू) के नव मनोनीत प्रदेश पदाधिकारियों की रविवार को पहली बैठक हुई। बैठक को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि पार्टी में सब कुछ सही है। कोई कन्फ्यूजन नहीं है, सब मिलकर काम करेंगे।
विज्ञापन
वहीं, जेडीयू नव मनोनीत प्रदेश पदाधिकारियों की पहली बैठक में दिल्ली से वर्चुअल माध्यम से जुड़े जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष व इस्पात मंत्री आरसीपी सिंह ने कहा कि सात जुलाई को मैं मंत्री बना हूं। मैं मंत्री का काम भी मजबूती से करूंगा और संगठन का काम भी, लेकिन निश्चित रूप से पार्टी तय करेगी तो मैं यह जिम्मेदारी किसी मज़बूत साथी को भी दूंगा।
विज्ञापन
इस बैठक में सीएम ने कहा कि उपेन्द्र कुशवाहा का पार्टी को नंबर वन बनाने का जो सपना है, वह अवश्य पूरा होगा। सीएम ने पदाधिकारियों से किया आग्रह कि जिस तरह से उपेन्द्र कुशवाहा ने किया है, उसी तरह से आप लोग भी जनता के बीच जाइए। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा, हमने वोट की परवाह नहीं की, सबके लिए काम किया।
विज्ञापन
लोग महिलाओं के बारे में बड़ी-बड़ी बातें करते हैं लेकिन उन लोगों ने महिलाओं के लिए क्या किया। जब मौक़ा मिला अपनी जगह अपनी पत्नी को मुख्यमंत्री बनवा दिया। सीएम नीतीश ने आगे कहा कि हर क्षेत्र में हमारी सरकार ने काम किया है। सात निश्चय के तहत काफी काम हुआ, फिर भी कुछ लोग बोलते रहते हैं, लेकिन मैं अपने काम में लगा रहता हूं।