{"_id":"63b8b8ebf4a2d4595c7c4a75","slug":"bihar-cm-nitish-kumar-says-government-fully-prepared-to-conduct-caste-census-news-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: सीएम नीतीश कुमार बोले- जातिगत जनगणना कराने को सरकार पूरी तरह तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: सीएम नीतीश कुमार बोले- जातिगत जनगणना कराने को सरकार पूरी तरह तैयार
Sat, 07 Jan 2023 05:42 AM IST
वीरेंद्र शर्मा
एएनआई, पटना
एएनआई, पटना
Published by: वीरेंद्र शर्मा
Updated Sat, 07 Jan 2023 05:42 AM IST
सार
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि जनगणना राज्य और देश के विकास के लिए फायदेमंद होगी। अधिकारियों को जातिगत जनगणना करने के लिए प्रशिक्षित किया है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को कहा कि सरकार राज्य में जाति आधारित जनगणना कराने के लिए पूरी तरह से तैयार है। गणना शनिवार से शुरू होगी। समाधान यात्रा पर आए नीतीश कुमार ने कहा कि सरकार ने राज्य में उप-जातियों और नागरिकों की वित्तीय स्थिति को ध्यान में रखते हुए जाति आधारित जनगणना करने के लिए अधिकारियों को प्रशिक्षित किया है।
उन्होंने कहा कि जनगणना राज्य और देश के विकास के लिए फायदेमंद होगी। नीतीश कुमार ने गुरुवार को सरकारी योजनाओं के कार्यान्वयन की समीक्षा और अधिकारियों के साथ बैठक करने के लिए समाधान यात्रा शुरू की। समाधान यात्रा की शुरुआत पांच जनवरी को पश्चिम चंपारण के बेतिया से हुई थी।