{"_id":"6262a8188e521a2de81e5801","slug":"bihar-cm-nitish-kumar-reaches-the-residence-of-former-bihar-cm-rjd-leader-rabri-devi-in-patna-for-an-iftar-party","type":"story","status":"publish","title_hn":"इफ्तार पार्टी: पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के घर पहुंचे सीएम नीतीश कुमार, तेज प्रताप और तेजस्वी के साथ नजर आए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इफ्तार पार्टी: पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के घर पहुंचे सीएम नीतीश कुमार, तेज प्रताप और तेजस्वी के साथ नजर आए
Fri, 22 Apr 2022 07:38 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Fri, 22 Apr 2022 07:38 PM IST
सार
राबड़ी देवी के घर इफ्तार दावत में शिरकत करने के बाद बिहार सरकार में मंत्री शाहनवाज हुसैन ने कहा कि मैंने और सुशील मोदी ने इफ्तार दिया था,वहां भी नीतीश कुमार आए थे। यहां तेजस्वी यादव ने इफ्तार दिया है।
विज्ञापन
इफ्तार पार्टी के दौरान एक साथ नीतीश कुमार, तेज प्रताप और तेजस्वी यादव।
- फोटो : ANI
विस्तार
बिहार की सियासत में शुक्रवार को एक बड़ी तस्वीर देखने को मिली। दरअसल, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के घर इफ्तार की दावत में शिरकत की। इस अवसर पर तेजस्वी यादव भी मौजूद रहे। इससे पहले तेज प्रताप यादव ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को रोजा इफ्तार पार्टी में शामिल होने का निमंत्रण भेजा था। यह निमंत्रण पत्र उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा किया था। पार्टी राबड़ी देवी के आवास 10 सर्कुलर रोड पर हुई।
विज्ञापन
#WATCH पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के घर इफ़्तार की दावत में शिरकत की। इस अवसर पर तेजस्वी यादव भी मौजूद रहे। pic.twitter.com/1DWKOWbMVY
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 22, 2022विज्ञापन
विज्ञापन
शाहनवाज हुसैन और चिराग पासवान भी पहुंचे
राबड़ी देवी के घर इफ्तार दावत में शिरकत करने के बाद बिहार सरकार में मंत्री शाहनवाज हुसैन ने कहा कि मैंने और सुशील मोदी ने इफ्तार दिया था,वहां भी नीतीश कुमार आए थे। यहां तेजस्वी यादव ने इफ्तार दिया है। हमें भी बुलाया गया था, हम आ गए। इसमें कोई राजनीतिक मामला निकालने की जरूरत नहीं है। वहीं, जब चिराग पासवान ये पूछा गया कि क्या राजनीति के नीतीश कुमार, चिराग पासवान और तेजस्वी यादव के एक साथ आने का समीकरण बन सकता है? उन्होंने जवाब दिया कि ऐसी कोई संभावना नहीं है। इफ़्तार की दावत को राजनीतिक परिप्रेक्ष्य में देखना बिल्कुल भी उचित नहीं है।
क्या बोले तेजस्वी यादव?
राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि हमने इफ्तार पार्टी में शामिल होने का न्योता सभी पार्टी के नेताओं को दिया। चाहे भाजपा पार्टी के हो, वीआईपी हो, एलजेपी के हो या जेडीयू के हों। यह तो परंपरा रही है कि हर दूसरे के इफ्तार में हम लोग हमेशा शिरकत करते रहते हैं। लालू प्रसाद यादव को मिली जमानत पर उन्होंने कहा कि हम पहले से ही उनकी बेल की अपील कर रहे थे। यह बहुत खुशी की बात है कि लालू प्रसाद यादव को जमानत मिली।