फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar CM Nitish Kumar on as PM face in Loksabha election said, will see in 2024

पीएम पद की दावेदारी पर बोले नीतीश: बहुत लोगों का फोन आ रहा है, 2024 आने दीजिए...देख लेंगे

Fri, 12 Aug 2022 12:52 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Fri, 12 Aug 2022 12:52 PM IST
सार

प्रधानमंत्री पद की उम्मीदवारी पर नीतीश कुमार ने कहा, मेरे मन में ऐसा कोई विचार नहीं है। मेरा काम सभी के लिए काम करना है। मैं यह देखने का प्रयास करूंगा कि सभी विपक्षी दल एक साथ काम करें।

विज्ञापन
Bihar CM Nitish Kumar on as PM face in Loksabha election said, will see in 2024
नीतीश कुमार - फोटो : ANI

विस्तार

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 2024 को लेकर चल रही अटकलों पर शुक्रवार को खुलकर बात की। उन्होंने कहा, मेरे मन में ऐसा कोई विचार नहीं है। मेरा काम सभी के लिए काम करना है। मैं यह देखने का प्रयास करूंगा कि सभी विपक्षी दल एक साथ काम करें। अगर वे ऐसा करते हैं, तो अच्छा होगा। 

विज्ञापन


विज्ञापन

 

नीतीश कुमार ने कहा, पीएम पद की उम्मीदवारी को लेकर बहुत सारे लोगों का फोन आ रहा है। 2024 को आने दीजिए, तब देख लेंगे। वहीं भाजपा के साथ गठबंधन तोड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा, पिछले कुछ दिनों से मेरी पार्टी के लोगों का क्या हाल हो रहा था। लोगों को बहुत तकलीफ हो रही थी। सभी ने कहा, पार्टी सुरक्षित रहनी चाहिए। इसलिए हम अलग हो गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन


देश संविधान से चलता है

ED और CBI के दुरुपयोग के सवाल पर नीतीश कुमार ने कहा, जो लोग ईडी और सीबीआई का दुरुपयोग कर रहे हैं, उनको जनता समझ लेगी। एक-एक चीज सबके सामने आ जाएगी। देश संविधान के हिसाब से चलता है। केंद्र को क्या करना है, राज्यों के क्या अधिकार हैं? यह सब निर्धारित है। 

 

10 लाख नौकरियों के लिए करेंगे सभी प्रयास 

बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के 10 लाख के वादे के बारे में कहा, हम प्रयास कर रहे हैं और हम अपनी पूरी कोशिश करेंगे कि 10 लाख युवाओं रोजगार उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने कहा, तेजस्वी यादव ने जो भी वादा किया है, वह सही है और इसके लिए सभी प्रयास किए जाएंगे। वहीं तेजस्वी यादव को जेड + सुरक्षा कवर दिए जाने के सवाल पर नीतीश कुमार ने कहा कि इसका विरोध क्यों हो रहा है? वह डिप्टी सीएम हैं। उन्हें सुरक्षा क्यों नहीं मिलनी चाहिए?


गिरिराज- तेजस्वी में छिड़ी जंग
वहीं डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह में ट्विटर पर जंग छिड़ गई है। 10 लाख नौकरी देने के वादे पर केंद्रीय मंत्री ने जहां डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव को घेरा है वहीं तेजस्वी ने भी पलटवार किया है। गिरिराज सिंह ने तेजस्वी के एक ताजा साक्षात्कार के वीडियो का हिस्सा साझा किया, जिसमें वह बिहार में युवाओं को 10 लाख रोजगार दिए जाने से जुड़े एक सवाल का जवाब दे रहे हैं।



केंद्रीय मंत्री ने तेजस्वी पर तंज कसते हुए वीडियो के साथ ही यह भी लिखा कि राजद नेता ने 10 लाख रोजगार देने का वादा किया था लेकिन वह उसे मुख्यमंत्री बनने पर पूरा करेंगे, अभी तो वह उपमुख्यमंत्री हैं। सिंह के ट्वीट का जवाब देते हुए तेजस्वी ने उक्त साक्षात्कार का बड़ा हिस्सा साझा किया और कहा, ‘श्रीमान जी, इतने बेशर्म मत बनिए। एक फुट लंबी चोटी रखने से कोई ज्ञानी नहीं बन जाता, जैसे आप रखते है। आप लोगों की इन ओछी हरकतों, संपादित वीडियोज व सड़क छाप बयानों की बदौलत ही भाजपा की यह दुर्दशा है। इन बेचारों का बिहार में कोई चेहरा ही नहीं।’

केंद्रीय मंत्री ने तेजस्वी पर पलटवार करने में देरी नहीं की। उन्होंने जवाब देते हुए कहा, ‘बिहार की धर्मनिरपेक्ष सरकार के शीर्ष नेताओं ने हिंदू प्रतीक चिन्ह टीका-शिखा पर हमले शुरू कर दिए हैं।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed