फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: CM Nitish Kumar met Lalu Prasad, opposition unity meeting, Rabri residence, INDIA, JDU, RJD, Election

Bihar: विपक्षी एकता की बैठक के अगले ही दिन लालू प्रसाद से मिले सीएम नीतीश कुमार, अचानक पहुंचे राबड़ी आवास

Sat, 02 Sep 2023 06:36 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 02 Sep 2023 06:36 PM IST
सार

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री दरोगा प्रसाद राय की जयंती कार्यक्रम में एक साथ शिरकत करने पहुंचे थे, वहां से वापसी के दौरान नीतीश कुमार, तेजस्वी यादव के साथ राबड़ी आवास पहुंचे।

विज्ञापन
Bihar: CM Nitish Kumar met Lalu Prasad, opposition unity meeting, Rabri residence, INDIA, JDU, RJD, Election
लालू यादव से मिले नीतीश कुमार। - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

मुंबई में I.N.D.I.A. की बैठक में शामिल होकर पटना लौटे सीएम नीतीश कुमार अचानक राबड़ी आवास पहुंच गए। यहां पर सीएम ने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से मुलाकात की। राजनीतिक सूत्रों की मानें तो समन्वय समिति गठन के बाद दोनों पार्टी के नेता को किस तरह से काम करना है इस मुद्दे पर दोनों नेताओं के बीतचीत हुई। सुबह ही सीएम नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम के बीच मुलाकात हुई थी। 

विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री दरोगा प्रसाद राय की जयंती के बाद राबड़ी आवास पहुंचे
दरअसल, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री दरोगा प्रसाद राय की जयंती कार्यक्रम में एक साथ शिरकत करने पहुंचे थे, वहां से वापसी के दौरान नीतीश कुमार, तेजस्वी यादव के साथ राबड़ी आवास पहुंचे। बता दें कि  विपक्षी दलों की बैठक में राजद सुप्रीमो लालू यादव, सीएम नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव, जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह, मंत्री संजय झा शामिल हुए थे। इनके अलावा कुल 26 दल के 63 नेता शामिल हुए थे।
विज्ञापन


समन्वय समिति में  डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव और जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह
बैठक के बाद समन्वय समिति में डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव और जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह को शामिल किया गया है। इसके अलावा चार अन्य समितियों का भी गठन हुआ है, उसमें राजद और जदयू के चार-चार नेताओं को जगह दी गई है। ऐसे में अब मुंबई में बैठक खत्म होने के बाद नीतीश कुमार आज एक बार फिर से लालू यादव से मिलने उनके आवास पहुंचे हैं। राजनीतिक सूत्रों की मानें तो इन दोनों नेताओं के बीच ‘I.N.D.I.A’ गठबंधन को लेकर बातचीत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब तक जनगणना क्यों नहीं करवाई गई
वहीं शनिवार दोपहर मीडिया से बातचीत के दौरान सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि विपक्षी दलों की अच्छी मीटिंग हुई है। हर पार्टी के नेताओं को प्रेस कॉफ्रेंस में शामिल होने का आमंत्रण दिया गया है। सब अच्छी तरह से हुआ। देखिए मीटिंग इतनी अच्छी हुई कि मिलकर काम करने पर रणनीति बन गई। बहुत जल्दी तय करेंगे चुनाव लड़ने का। आप जान रहे हैं न केंद्र सरकार ने तय कर लिया है एक साथ चुनाव कराने का। लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ करवाने का तय कर लिया है। उन्होंने मोदी सरकार से सवाल किया कि अगर आप करना ही चाहते थे कुछ तो अब तक जनगणना क्यों नहीं करवाई गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed