फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar CM Nitish Kumar declares he will not realign with BJP till he is alive accuses saffron party

Bihar Politics: नीतीश ने फिर दोहराया- जब तक जीवित हूं, भाजपा के साथ गठबंधन नहीं करूंगा

Fri, 14 Oct 2022 10:59 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Fri, 14 Oct 2022 10:59 PM IST
सार

महागठबंधन का जिक्र करते हुए नीतीश ने कहा कि सभी समाजवादी अब एक साथ आ गए हैं। सब मिलकर बिहार के साथ-साथ देश का विकास करेंगे। दरअसल, महागठबंधन में जदयू के साथ राजद, कांग्रेस समेत अन्य दल भी शामिल हैं।

विज्ञापन
Bihar CM Nitish Kumar declares he will not realign with BJP till he is alive accuses saffron party
बिहार सीएम नीतीश कुमार - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को एक बार फिर केंद्र की भाजपा सरकार पर निशाना साधा। नीतीश कुमार ने केंद्र पर राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद जैसे राजनीतिक विरोधियों को निशाना बनाने के लिए जांच एजेंसियों का इस्तेमाल करने का आरोप भी लगाया। उन्होंने शुक्रवार को दावा किया कि जब तक वह जीवित हैं, तब तक वह भाजपा के साथ गठबंधन नहीं करेंगे।

विज्ञापन


समस्तीपुर में एक सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज का उद्घाटन करने पहुंचे नीतीश कुमार ने वर्तमान भाजपा नेतृत्व पर अहंकार का आरोप लगाया और अटल बिहारी वाजपेयी, लाल कृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी के युग को याद किया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि उन्होंने लालू जी के खिलाफ मामला दर्ज कराया, जिसके कारण मैंने उनसे अपने संबंध तोड़ लिए। इसमें कुछ भी नहीं निकला और अब जब हम फिर से साथ हैं, तो वे नए मामले दर्ज कर रहे हैं। आप इन लोगों के काम करने की शैली का इसी से अंदाजा लगा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल, पूर्व केंद्रीय रेल मंत्री और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव का नाम कुछ साल पहले आईआरसीटीसी के होटल घोटाले में आया था। इसमें उनके बेटे तेजस्वी यादव को भी आरोपी बनाया गया था। इसके बाद नीतीश कुमार ने महागठबंधन से नाता तोड़कर NDA से हाथ मिला लिया था। राजद अध्यक्ष और उनके परिवार के सदस्यों के खिलाफ हाल ही में UPA सरकार में रेल मंत्री के रूप में लालू प्रसाद के कार्यकाल से संबंधित नौकरियों के बदले जमीन घोटाले के एक अन्य मामले में आरोपपत्र दाखिल किया गया है।

नीतीश कुमार ने कहा कि पहले हम भाजपा के साथ थे, लेकिन अब हम उनसे अलग हो गए हैं। अटल बिहारी वाजपेयी जी, लालकृष्ण आडवाणी जी और मुरली मनोहर जोशी भाजपा के संस्थापक और प्रमुख नेता रहे हैं। उनके साथ भी हमने केंद्र सरकार में भी काम किया। 1998 में अटल जी ने अपनी सरकार में हमें मंत्री बनाया। तीन विभागों के दायित्वों को हमने संभाला। उस समय ढंग से काम होता था। अब के लोग किसी की बात नहीं सुनते हैं।


महागठबंधन का जिक्र करते हुए नीतीश ने कहा कि सभी समाजवादी अब एक साथ आ गए हैं। सब मिलकर बिहार के साथ-साथ देश का विकास करेंगे। दरअसल, महागठबंधन में जदयू के साथ राजद, कांग्रेस समेत अन्य दल भी शामिल हैं। नई सरकार के गठन के बाद नीतीश कुमार विपक्षी नेताओं को एक साथ लाने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed