फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar CM Nitish Kumar Cabinet decision today on Lok sabha election preparation and rice crop, 14 proposal

Bihar Cabinet : अनुकंपा पर नौकरी और चावल खरीद के लिए अहम फैसला; 14 प्रस्तावों पर नीतीश कैबिनेट की मुहर

Tue, 10 Oct 2023 12:49 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Tue, 10 Oct 2023 12:49 PM IST
सार

Bihar News : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में 14 प्रस्तावों पर मुहर लगी। पैक्स और व्यापार मंडलों के लिए चावल को लेकर ऑफर दिया गया। लोकसभा चुनाव की प्रशासनिक तैयारी से संबंधित प्रस्ताव भी पास हुआ।

विज्ञापन
Bihar CM Nitish Kumar Cabinet decision today on Lok sabha election preparation and rice crop, 14 proposal
बिहार में मंत्रिमंडल की बैठक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत निर्वाचन आयोग की ओर से लोकसभा चुनाव की तैयारी शुरू करा दी गई है। इसी के तहत अब बिहार सरकार ने भी इसकी प्रशासनिक तैयारी को हरी झंडी दिखा दी है। मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिमंडल की बैठक के दौरान तैयारियों से जुड़े अहम प्रस्ताव समेत कुल 14 प्रस्तावों पर मुहर लगी। मंत्रिमंडल ने पैक्स और व्यापार मंडलों के लिए धान अधिप्राप्ति के लिए एक खास तरह के ऑफर की भी स्वीकृति दी। राजस्व कर्मचारियों की मौत होने पर आश्रित की अब अनुकंपा पर नियुक्ति हो पाएगी। बिहार सरकार ने पंचायतों में बहाल राजस्व कर्मचारियों के लिए सरकार ने चार नई सुविधाएं बहाल करने वाली बिहार राजस्व कर्मचारी संवर्ग (संशोधन) नियमावली 2023 के गठन की स्वीकृत दे दी है। 

विज्ञापन


विज्ञापन


पैक्स और व्यापार मंडलों को यह ऑफर
इस केबिनेट की बैठक में कृषि क्षेत्र के लिए बिहार सरकार ने यह ऑफर निकाला है। नीतीश सरकार ने धान अधिप्राप्ति कार्य में लगे हुए सहकारी संस्था जैसे पैक्स और व्यापार मंडलों को सीएमआर (चावल) की आपूर्ति के आधार पर पूर्व से देय प्रबंधकीय अनुदान की राशि को खरीफ विपणन मौसम 2022-23 से ₹10 प्रति क्विंटल से बढ़कर प्रोत्साहन स्वरूप 30 जून तक शत प्रतिशत आपूर्ति करने पर ₹30 प्रति क्विंटल के रूप में देगी। वहीं 31 जुलाई तक शत प्रतिशत आपूर्ति करने पर ₹25 प्रति क्विंटल और इस इसके बाद आपूर्ति करने पर ₹20 प्रति क्विंटल की दर से प्रबंधकीय अनुदान की राशि की भुगतान करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन


पश्चिम बंगाल में छपेंगी निर्वाचन संचालन से संबंधित पुस्तकें
बिहार सरकार लोक सभा आम निर्वाचन 2024 की तैयारी के क्रम में भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली से प्राप्त निर्वाचन संचालन से संबंधित पुस्तकों के मुद्रण के लिए पश्चिम बंगाल राज्य सरकार के उपक्रम में सरस्वती प्रेस लिमिटेड को बिहार वित्त (संशोधन) नियमावली के तहत नामांकन के आधार पर प्राधिकृत करेगी। इस प्रस्ताव पर भी मुहर लग गई।


निर्वाचन में लगे कर्मी की मौत पर अनुग्रह अनुदान राशि

निर्वाचन कार्य के दौरान चुनाव कमी या सुरक्षाकर्मी की मृत्यु या अस्थाई अपंगता होने पर अनुग्रह अनुदान राशि प्रदान की जाएगी इस प्रस्ताव पर भी बिहार सरकार ने मुहर लगा दी।


तत्कालीन अंचलाधिकारी राकेश कुमार को किया बर्खास्त

बिहार सरकार ने बक्सर जिले के राजपर आंचल में तैनात तत्कालीन अंचलाधिकारी राकेश कुमार (राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग) को सरकारी सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। राकेश कुमार पदस्थापन की प्रतीक्षा में थे।


केंद्रीय कारा में एक-एक मनोचिकित्सक की होगी बहाली

बिहार सरकार ने कर चिकित्सा सेवा को सुदृढ़ बनाने एवं मानसिक रोग से ग्रसित बंधिया के विशेष चिकित्सा सुविधा के लिए राज्य के सभी आठ केंद्रीय कार्यों में एक-एक मनोचिकित्सक को संविदा के आधार पर बहाल करने के लिए पद का सृजन किया है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed