फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar CM Nitish Kumar attack on BJP

प्रचार के बल पर जीवित है भाजपा : नीतीश कुमार

Tue, 18 Oct 2016 12:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटना
ब्यूरो/अमर उजाला, पटना Updated Tue, 18 Oct 2016 12:12 PM IST
विज्ञापन
Bihar CM Nitish Kumar attack on BJP
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार - फोटो : amar ujala

जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय परिषद को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सीधे तौर पर सोमवार को भाजपा को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रचार के बल पर जीवित है और बिहार इकाई के नेताओं ने चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फजीहत करा दी।

विज्ञापन


जदयू के खुला राष्ट्रीय अधिवेशन में नीतीश ने भारतीय जनता पार्टी पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा में कोई दम नहीं है, वह केवल प्रचार पर जिंदा है। नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार भाजपा के नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुनाव में हर दिन कार्यक्रम करा कर फजीहत कराई है। हम प्रचार वाले नहीं हैं। हमारे पास इसके लिए वक्त भी नहीं है। आजादी के बाद देश के हालात सबसे अधिक खराब हैं। दलितों पर अत्याचार बढ़ा है। बेरोजगारी बढ़ रही है। किसान आत्महत्या कर रहे हैं।
विज्ञापन


उन्हें न्यूनतम समर्थन मूल्य में मुनाफा जोड़कर देने का वायदा अब तक पूरा नहीं हुआ है। आज मझोले किसानों की आमदनी भी देश में न्यूनतम मजदूरी से कम है। आज आजादी के मूल्यों पर संकट खड़ा हो गया है। जनता का ध्यान मूल समस्याओं से भटकाने के लिए भावनात्मक मुद्दे उभारे जा रहे हैं। वाजपेयी, आडवाणी और जार्ज ने जो सिद्धांत तैयार किये थे उसे कूड़ेदान में फेंक दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


धारा 370, समान नागरिक संहिता और राम मंदिर मुद्दे को फिर से उभारा जा रहा है। दो समुदायों के बीच तनाव पैदा करने की कोशिश हो रही है। जो भगवा के पक्षधर थे, वे तिरंगा प्रेमी होने का नाटक कर रहे हैं। जिन लोगों ने स्वतंत्रता संग्राम में हिस्सा तक नहीं लिया वे राष्ट्रभक्त बन रहे हैं। 

'पाकिस्तान मामले में पीएम जो भी कदम उठाएंगे, हम उनके साथ हैं'

Bihar CM Nitish Kumar attack on BJP
फाइल फोटो

नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार में अपराध नहीं बढ़ा है। मेरे रहते गलत काम नहीं हो सकता है। महा गठबंधन में कोई दरार नहीं है। जदयू वैकल्पिक सामाजिक और राजनीतिक एजेंडे से नई चुनौतियों का सामना करेगा। हमें अपना एजेंडा तय करना होगा। हमने लोहिया, अंबेडकर, गांधी और जेपी की नीतियों की बदौलत न्याय के साथ विकास के अभियान को आगे बढ़ाया है।
 
नीतीश कुमार ने कहा कि पाकिस्तान के मामले में पीएम जो भी कदम उठाएंगे, हम उनके साथ हैं। नीतीश ने कहा कि लव लेटर नहीं, पाकिस्तान को उसी की भाषा में जवाब देना होगा। पूरा देश उनके साथ है। देश रहेगा तो अंदर हम लोग एक दूसरे से निपट लेंगे। ब्रिक्स सम्मेलन में पीएम मोदी ने पड़ोसी देश पर जो विचार रखे हैं, उसका हम सभी समर्थन करते हैं। 

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि वो देश की विविधता को बरकरार रखने वाली ताकतों को मजबूत करेंगे और पूरे देश में शराबबंदी का माहौल बनाएंगे। नीतीश ने कहा कि विरोध करने से बिहार में शराबबंदी  खत्म नहीं किया जाएगा। नीतीश कुमार ने कहा कि अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश में शराबबंदी कर दिखाएं, तो उनका समर्थन करूंगा।

नीतीश ने आगे कहा कि शराबबंदी का पुराना कानून हाई कोर्ट से निरस्त हुआ, तो कुछ लोग खुशी मना रहे थे। उन्होंने कहा कि कानून में कुछ गलत है तो उसे बताइए, लेकिन विरोध करने से शराबबंदी खत्म नहीं होगा। जो कानून तोड़ेगा उस पर कार्रवाई होगी। 

वहीं, झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि वे संयोगवश मुख्यमंत्री बन गए। बाबूलाल अगर सत्ता में आए तो वहां भी शराबबंदी लागू करेंगे। नीतीश कुमार ने कहा कि उन्होंने पार्टी अध्यक्ष का पद शरद जी के कहने पर संभाला है। कुमार ने कहा कि बिहार से बाहर पार्टी मुझे जहां बुलाएगी वहां मैं जाऊंगा, लेकिन बिहार के लिए काम करता रहूंगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed