फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Clash between two parties over throwing of color-Abir in Bettiah, fierce stone pelting; One killed, 10

Bihar: बेतिया में रंग-अबीर फेंकने को लेकर दो पक्षों में भिड़ंत, जमकर हुआ पथराव; एक की मौत, 10 घायल

Thu, 09 Mar 2023 09:36 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया Published by: आदित्य आनंद Updated Thu, 09 Mar 2023 09:36 AM IST
सार

Bihar : बेतिया में होली खेलने के दौरान बुधवार शाम दो पक्ष आपस में भिड़ गए। देखते ही देखते दोनों ओर से लाठी-डंडे चलने लगे। दोनों पक्ष के लोग एक-दूसरे पर पथराव करने लगे। इसमें एक पक्ष के शब्बीर मियां (65) की मौत हो गई है।

विज्ञापन
Bihar: Clash between two parties over throwing of color-Abir in Bettiah, fierce stone pelting; One killed, 10
होली खेलने को लेकर दो पक्षों में हुआ विवाद। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेतिया में होली खेलने के दौरान बुधवार शाम दो पक्ष आपस में भिड़ गए। देखते ही देखते दोनों ओर से लाठी-डंडे चलने लगे। दोनों पक्ष के लोग एक-दूसरे पर पथराव करने लगे। इसमें एक पक्ष के शब्बीर मियां (65) की मौत हो गई है। वहीं करीब 10 लोग घायल हो गए। इनका इलाज चल रहा है। हालांकि, स्थानीय लोगों का कहना है कि शब्बीर की मौत पिटाई से नहीं बल्कि हार्ट अटैक से हुई है। घटना मझौलिया प्रखंड के माधोपुर पंचायत स्थित शेखटोली गांव की है। 

विज्ञापन


इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौक पर पहुंच गई। एसडीओ डॉ विनोद कुमार, एसडीपीओ मुकुल परिमल पांडेय मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। इलाके में काफी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। मझौलिया थानेदार अभय कुमार ने बताया कि होली खेलने के दौरान विवाद हुआ है। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। शब्बीर के शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकता है। फिलहाल इलाके में हालात नियंत्रण में है। 
विज्ञापन


रंग-अबीर फेंकने को लेकर हुआ विवाद
एक पक्ष के लोगों का होली गीत बजाते हुए दूसरे पक्ष के लोग उपासना स्थल के पास से गुजर रहे थे। वहां पर हमलोग खड़े थे। इसी दौरान दूसरे पक्ष के लोग रंग-अबीर फेंकने लगे। इसके बाद विवाद हुआ। दूसरे पक्ष के लोगों का कहना है कि हमलोग होली गीत गाते हुए राह से गुजर रहे थे। इसी दौरान वहां मौजूद लोग पथराव करने लगे। हमलोगों ने समझाने की कोशिश की लेकिन वह नहीं माने और मारपीट करने लगे। इसके बाद विवाद बढ़ा। मुखिया पति राजू चौधरी ने बताया कि कुछ असामाजिक तत्वों के कारण पत्थरबाजी हुई है। शब्बीर मियां खेत की ओर जा रहे थे। शोरगुल और तेज आवाज होने के कारण की उनकी मौत हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed