फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Chirag Paswan's name also in the Hindi advisory committee headed by RCP Singh

बिहार: आरसीपी सिंह की अध्यक्षता वाली हिंदी सलाहकार समिति में चिराग पासवान का भी नाम 

Tue, 12 Oct 2021 10:22 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: Amit Mandal Updated Tue, 12 Oct 2021 10:22 PM IST
सार

चिराग पासवान और नीतीश कुमार के बीच छत्तीस का आंकड़ा विधानसभा चुनाव 2020 से ही जारी है। ऐसे में इस समिति में उनका नाम होना सभी को चौंका रहा है। 

विज्ञापन
Bihar: Chirag Paswan's name also in the Hindi advisory committee headed by RCP Singh
चिराग पासवान - फोटो : PTI

विस्तार

केंद्रीय इस्पात मंत्रालय की हिंदी सलाहकार समिति का पुनर्गठन हो गया है। इस बार इसमें कई नए चेहरों को शामिल किया गया है। इनमें सबसे अधिक चौंकाने वाला नाम लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान का रहा। सीएम नीतीश कुमार के घोर विरोधी चिराग को इस्पात मंत्री आरसीपी सिंह के मंत्रालय से जुड़ी समिति में जगह मिलने की सियासी हलकों में खूब चर्चा है। 

विज्ञापन


मंत्री आरसीपी सिंह इसके अध्यक्ष और इस्पात राज्य मंत्री उपाध्यक्ष हैं। लोकसभा सांसद संजय सिंह, सुनील कुमार सोनी, राज्यसभा सांसद दिनेश चंद्र विमल भाई अनावाडिया और नरेश गुजराल को सदस्य बनाया गया है। इसके अलावा संसदीय राजभाषा समिति द्वारा चिराग पासवान और दिनेश चंद्र यादव को भी सदस्य बनाया गया है।  
विज्ञापन


चिराग पासवान और नीतीश कुमार के बीच छत्तीस का आंकड़ा विधानसभा चुनाव 2020 से ही जारी है। चिराग पासवान लगातार अपने बयानों के जरिए खुलकर नीतीश कुमार पर हमला करते रहते हैं। चुनाव भी उनकी पार्टी ने अकेले ही लड़ा। विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने सत्ता में आने पर नीतीश कुमार को भ्रष्टाचार के मामलों में जेल भेजने तक की बात कह दी थी। आखिर उन्हें बिहार में एनडीए से बाहर होना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार को भी बिहार विधानसभा उपचुनाव के सिलसिले में पटना पहुंचे चिराग पासवान ने नीतीश कुमार को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने हमेशा मेरे पिता रामविलास पासवान का अपमान किया है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed