फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Chirag Paswan demanded President rule said How to trust Nitish Kumar who dont stick to their own words

Bihar: चिराग ने की राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग, बोले- जो अपनी ही बातों पर नहीं टिकते, उन पर भरोसा कैसे करें?

Tue, 09 Aug 2022 05:11 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Tue, 09 Aug 2022 05:11 PM IST
सार

चिराग पासवान ने कहा कि ये जोड़ तोड़ की सरकार बनाना सही नहीं है, आपकी कोई नीति, विचारधारा, सिद्धांत है कि नहीं?

विज्ञापन
Bihar: Chirag Paswan demanded President rule said How to trust Nitish Kumar who dont stick to their own words
Bihar - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

लोजपा (रामविलास) ने मंगलवार को नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा। चिराग पासवान ने नीतीश पर हमला बोलते हुए कहा कि आज के बाद मुख्यमंत्री जी की विश्वसनीयता शून्य है। जिस जंगल राज का विकल्प बनकर आए थे, उसी के साथ सरकार बना ली। लोकतंत्र के मंदिर में खड़े होकर शपथ लिया कि मिट्टी में मिल जाऊंगा पर भाजपा के साथ नहीं जाऊंगा, उसी भाजपा के साथ 2017 में ये चले गए।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कैसे कोई ऐसे मुख्यमंत्री पर विश्वास रखेगा, जो खुद अपने शब्दों पर नहीं टिकते। इसलिए मैं चाहता हूं कि बिहार को चुनाव में जाना चाहिए। बिहार में राष्ट्रपति शासन लागू होना चाहिए। ये जोड़ तोड़ की सरकार बनाना सही नहीं है, आपकी कोई नीति, विचारधारा, सिद्धांत है कि नहीं?

विज्ञापन

Bihar: Chirag Paswan demanded President rule said How to trust Nitish Kumar who dont stick to their own words
तेजप्रताप यादव, नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव। - फोटो : सोशल मीडिया

नीतीश का इस्तीफा

  • इससे पहले नीतीश कुमार ने राज्य के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने राज्यपाल से मिलकर भाजपा से दूरी बनाने के कयासों पर मुहर लगा दी। उन्होंने कहा कि सभी सांसद और विधायक इस बात पर सहमत हुए कि हमें NDA छोड़ देना चाहिए। इसके तुरंत बाद मैंने बिहार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। 
  • अगली सरकार तक नीतीश राज्य के कार्यवाहक मुख्यमंत्री बने रहेंगे। उन्होंने कहा कि दोनों सदनों के सांसद सारे विधायक और विधानपार्षद से सारी मीटिंग आज हुई। सभी की इच्छा यही थी की हमें NDA छोड़ देना चाहिए। तो जैसी सबकी इच्छा थी हमने उसी को स्वीकार कर लिया और जो में NDA की सरकार में मुख्यमंत्री था उस पद से इस्तीफा सौंप दिया।

Bihar: Chirag Paswan demanded President rule said How to trust Nitish Kumar who dont stick to their own words
संजय जायसवाल - फोटो : पीटीआई
भाजपा ने लगाया विश्वासघात का आरोप
इस पर बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय जायसवाल ने भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि हमने NDA के तहत 2020 का चुनाव एक साथ लड़ा, जनादेश जद-यू और बीजेपी को था, उसके बावजूद हमने और सीटें जीतीं, नीतीश कुमार को सीएम बनाया गया। आज जो कुछ भी हुआ वह बिहार के लोगों और भाजपा के साथ विश्वासघात है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed