{"_id":"580b57ad4f1c1b592c7067bb","slug":"bihar-chief-minister-nitish-kumar-to-begin-lok-samvad","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जनता दरबार के बदले नीतीश शुरु करेंगे लोक संवाद कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनता दरबार के बदले नीतीश शुरु करेंगे लोक संवाद कार्यक्रम
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 22 Oct 2016 05:44 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दिसंबर से 'लोक संवाद कार्यक्रम' की शुरुआत करेंगे। शुक्रवार को कैबिनेट की बैठक में यह फैसला किया गया। बता दें कि पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 'जनता दरबार में मुख्यमंत्री' कार्यक्रम चला रहे थे, लेकिन पिछले पांच महीने से 'जनता दरबार में मुख्यमंत्री' कार्यक्रम बंद है। कैबिनेट की बैठक में 10 अन्य मुद्दों पर भी सहमति बनी।
विज्ञापन
प्रधान सचिव (कैबिनेट सचिवालय) ने बताया कि लोक संवाद कार्यक्रम के तहत, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने मंत्रियों के साथ मिलकर लोगों से बात करेंगे और हर महीने के पहले तीन सोमवार पर उनके सुझाव सुनेंगे। मेहरोत्रा ने बताया कि यह संवाद मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास या उनके सचिवालय या जिलो में आयोजित होगा। इस कार्यक्रम के तहत लगभग 50 लोगों को बुलाया जाएगा।
विज्ञापन
मेहरोत्रा ने कहा, लोक संवाद नाम का एक साफ्टवेयर बनाया गया है जिसके तहत लोग करीब 200 शब्दों में अपने सुझाव दे सकते हैं। उन्होंने बताया कि महीने के पहले सोमवार को आधारभूत ढांचे, उद्योग, इमारत और निर्माण, बिजली, जल , सिंचाई जैसे विषयों पर सुझाव सुने जाएंगे। हालांकि, अभी मुख्यमंत्री के लोक संवाद कार्यक्रम की तारीख का ऐलान नहीं किया गया है।
विज्ञापन