{"_id":"5b1f45d44f1c1bb36e8b7787","slug":"bihar-chief-minister-nitish-kumar-refused-to-ban-on-tobacco","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार में खैनी पर प्रतिबंध से नीतीश का इंकार, एनडीए में दरार पर तोड़ी चुप्पी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार में खैनी पर प्रतिबंध से नीतीश का इंकार, एनडीए में दरार पर तोड़ी चुप्पी
ब्यूरो/ अमर उजाला, पटना
Updated Tue, 12 Jun 2018 09:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खैनी पर किसी प्रकार के प्रतिबंध लगाने की खबर को गलत बताया है। सोमवार को लोक संवाद कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बात करते हुए नीतीश ने कहा कि सरकार के पास ऐसी कोई योजना नहीं है। वैसे खैनी बहुत अच्छी चीज नहीं है।
खैनी से मुक्ति के लिए सरकार अभियान चलाएगी, लेकिन तत्काल प्रतिबंध लगाने पर कोई विचार नहीं है। नीतीश ने कहा कि खैनी की खेती कर रहे किसानों को वैकल्पिक फसल की ओर ले जाने का प्रयास किया जाएगा। जो लोग शराब के धंधे में लगे हुए थे उन लोगों के लिए वैकल्पिक काम समेत सभी मुद्दों पर सरकार काम कर रही है।
शराबबंदी कानून में संशोधन के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि शराबबंदी कानून में बदलाव को लेकर कानून विशेषज्ञों से राय ली जा रही है, लेकिन शराबबंदी कानून को समाप्त नहीं किया जाएगा। नशाबंदी के पक्षधर रहे नीतीश ने कहा कि शराबबंदी से सरकार को कोई नुकसान नहीं हुआ है।
विज्ञापन
राजग में सीटों को लेकर चल रहे मतभेद पर नीतीश ने कहा कि सीटों को लेकर कोई मतभेद नहीं है। उन्होंने कहा कि चुनावी बातें चुनाव के समय देखी जाएंगी।