फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar chief minister Nitish Kumar Meets Sonia Gandhi

सोनिया से मिले नीतीश, बोले- समय नहीं है 'अपना राष्ट्रपति' बनाना है तो शुरू कीजिए तैयारी

Fri, 21 Apr 2017 10:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो/ नई दिल्ली Updated Fri, 21 Apr 2017 10:16 AM IST
विज्ञापन
Bihar chief minister Nitish Kumar Meets Sonia Gandhi
फाइल फोटो

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को कहा है कि सबसे बड़ी पार्टी की मुखिया के नाते उन्हें विपक्ष को एकजुट कर राष्ट्रपति चुनाव में भाजपा को चुनौती देनी चाहिए। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष को कहा कि राष्ट्रपति चुनाव को लेकर ज्यादा समय नहीं रह गया है। इसलिए कांग्रेस अध्यक्ष को तुरंत पहल कर सभी विपक्ष दलों के बीच सहमति बनानी चाहिए।

विज्ञापन


नीतीश कुमार राष्ट्रपति चुनाव को लेकर पहले ही एनसीपी नेता शरद पवार, माकपा महासचिव सीताराम येचुरी और भाकपा नेता डी राजा से बात कर चुके हैं। जनता दल युनाइटेड के महासचिव के सी त्यागी ने अमर उजाला को कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की पहल पर ही यह मुलाकात हुई। एक साल बाद मुलाकात हुई। मौजूदा राजनीतिक मुद्दों पर बातचीत हुई। नीतीश कुमार ने कांग्रेस अध्यक्ष की सेहत को लेकर भी बातचीत की।
विज्ञापन


त्यागी ने कहा कि जनता दल युनाइटेड चाहता है कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी सबसे बड़ी विपक्षी दल की नेता हैं। लिहाजा, कांग्रेस अध्यक्ष को सभी विपक्षी पार्टियों से राष्ट्रपति चुनाव को लेकर बातचीत करनी चाहिए। जदयू चाहती है कि विपक्ष सर्वसम्मति से एक सेक्यूलर उम्मीदवार को एनडीए के खिलाफ उतारे। सबसे बड़ी पार्टी के नाते सर्वसम्मति बनाने की जिम्मेदारी कांग्रेस की है। अमर उजाला ने रविवार को ही लिखा था कि विपक्ष चाहता है कि कांग्रेस राष्ट्रपति चुनाव पर पहल करें। जदयू ही नहीं माकपा, भाकपा, एनसीपी खुलकर कह चुकी है कि कांग्रेस को राष्ट्रपति चुनाव के लिए ऐसे उम्मीदवार पर तुरंत सहमति बनानी चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed