फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Nitish speaks on BJP's allegations: Throat gets worse by speaking more

भाजपा के आरोप पर बोले नीतीश- ज्यादा बोलने से खराब हो जाता है गला

Sun, 16 Apr 2017 08:12 AM IST
amarujala.com- Presented by: अजय कुमार सिंह
amarujala.com- Presented by: अजय कुमार सिंह Updated Sun, 16 Apr 2017 08:12 AM IST
विज्ञापन
Nitish speaks on BJP's allegations: Throat gets worse by speaking more
- फोटो : Getty

भाजपा लगातार नीतीश कुमार से लालू परिवार पर लग रहे आरोप पर प्रतिक्रिया मांग रही है, इधर नीतीश कुमार इस मसले पर सलाह के लहजे में आज बस इतना कहा कि ज्यादा बोलने से गला खराब हो जाता है।

विज्ञापन


शनिवार को पटना के गांधी संग्रहालय में आयोजित कार्यक्रम में नीतीश कुमार ने पत्रकारों के सवाल यह कहते हुए टाल दिए कि ज्यादा बोलने पर गला खराब हो जाता है।
विज्ञापन


इसी प्रकार तेजस्वी यादव भी इस मसले को यह कहते हुए नजरअंदाज किया कि मनोज झा कल सब कुछ बोल चुके हैं। शिक्षा मंत्री अशोक चौधरी ने जरूर कहा कि मोदी एक एजेंडे पर काम कर रहे हैं, जिसको लेकर हम सजग हैं। चौधरी ने कहा कि बिहार में महागठबंधन की सरकार में कोई दरार नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

गांधी को कोई बुरा कहता है तो लोगों को बुरा लगाता है

Nitish speaks on BJP's allegations: Throat gets worse by speaking more

इससे पूर्व गांधी की चंपारण यात्रा वाली छवि में बनी प्रतिमा का अनावरण के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि आज गांधी के विपरीत विचार रखने वाले भी गांधी का नाम जप रहे हैं। सत्याग्रह समारोह मना रहे हैं। नीतीश ने कहा कि लोग आज गांधी के आदर्श को जरूर अपना नहीं रहे हैं, लेकिन गांधी को जब कोई बुरा भला कहता है तो लोगों को बुरा लगता है।

नीतीश कुमार ने कहा कि गांधी संग्रहालय में एक नया सभागार का निर्माण कराया जाएगा। नीतीश ने यह आश्वासन भी दिया कि पटना में गांधी जिस मकान में ठहरे थे सरकार उसकी तलाश करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed