फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Caste Census Economic Survey report 2023, caste based monthly income bihar, caste wise education bihar

Bihar News : अब किसे आरक्षण दे सरकार, सवर्णों में सबसे गरीब भूमिहार; जातीय जनगणना का आर्थिक सर्वेक्षण पढ़ें

Tue, 07 Nov 2023 12:05 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Tue, 07 Nov 2023 12:05 PM IST
सार

Bihar Caste Census : बिहार की जाति आधारित जनगणना की 2 अक्टूबर को जारी रिपोर्ट के बाद आरक्षण को लेकर बहस बढ़ी हुई है। ऐसे में मंगलवार को जब इसके आर्थिक सर्वेक्षण की रिपोर्ट आयी तो चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए। जानें क्या है इस रिपोर्ट में।

विज्ञापन
Bihar Caste Census Economic Survey report 2023, caste based monthly income bihar, caste wise education bihar
आर्थिक सर्वे की रिपोर्ट। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार में 2 अक्टूबर को जाति आधारित जनगणना की रिपोर्ट जारी की गई थी। 7 नवंबर को इसी जनगणना से जुड़े आर्थिक सर्वेक्षण की रिपोर्ट जारी हुई। जनगणना के आंकड़े जारी करने के बाद से पिछड़ी जातियों का आरक्षण बढ़ाने की मांग उठने लगी थी। अब आर्थिक सर्वे की रिपोर्ट ने सरकार को सोचने के लिए मजबूर कर दिया है। इस रिपोर्ट में सामने आया है कि सामान्य वर्ग में हिंदू की चार और मुसलमानों की तीन जातियों में सबसे खराब हाल भूमिहारों का है। भूमिहारों में 27.58 प्रतिशत परिवार गरीब हैं।

विज्ञापन


सबसे कम 13.83 प्रतिशत परिवार कायस्थ जाति के हैं
सामान्य वर्ग में आर्थिक रूप से गरीबों की श्रेणी में सबसे कम 13.83 प्रतिशत परिवार कायस्थ जाति के हैं। जाति आधारित गणना में सामान्य वर्ग के परिवारों की संख्या 43.28 लाख बताई गई है। इसमें एक चौथाई परिवार गरीब हैं। ब्राह्मण परिवारों की संख्या सबसे ज्यादा 10,76,563 बताई गई है और इसमें 25.32 प्रतिशत, यानी 2,72,576 गरीब परिवार हैं। सामान्य वर्ग में दूसरे नंबर पर मुसलमानों में शेख परिवारों की संख्या 10,38,888 बताई गई है और इसमें 25.84 प्रतिशत, यानी 2,68,398 गरीब परिवार हैं। तीसरे नंबर पर हिंदू में राजपूत परिवारों की संख्या 9,53,784 बताई गई है और इसमें 24.89 प्रतिशत, यानी 2,37,412 गरीब परिवार हैं।
विज्ञापन


जातीय जनगणना में आर्थिक सर्वे रिपोर्ट पेश
विज्ञापन
विज्ञापन


भूमिहार परिवारों की संख्या 8,38,447 बताई गई है
चौथे नंबर पर हिंदू में भूमिहार परिवारों की संख्या 8,38,447 बताई गई है और इसमें 27.58 प्रतिशत, यानी 2,31,211 गरीब परिवार हैं। पांचवें नंबर पर मुसलमान में पठान (खान) परिवारों की संख्या 1,89,777 बताई गई है और इसमें 22.20 प्रतिशत, यानी 42,137 गरीब परिवार हैं। छठे नंबर पर हिंदू में कायस्थ परिवारों की संख्या 1,70,985 बताई गई है और इसमें 13.83 प्रतिशत, यानी 23,639 गरीब परिवार हैं। सातवें नंबर पर मुसलमानों में सैयद परिवारों की संख्या 59,838 बताई गई है और इसमें 17.61 प्रतिशत, यानी 10,540 गरीब परिवार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed