{"_id":"657ab43e6bd4752d7e00475f","slug":"bihar-case-against-co-and-employee-in-muzaffarpur-girl-alleges-was-doing-dirty-work-on-the-pretext-of-job-2023-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: बिहार सरकार के इस अधिकारी और कर्मचारी पर घिनौना आरोप, युवती बोली- नौकरी का झांसा देकर किया गैंगरेप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: बिहार सरकार के इस अधिकारी और कर्मचारी पर घिनौना आरोप, युवती बोली- नौकरी का झांसा देकर किया गैंगरेप
Thu, 14 Dec 2023 01:43 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
Published by: आदित्य आनंद
Updated Thu, 14 Dec 2023 01:43 PM IST
सार
युवती ने कोर्ट में परिवाद दायर किया। अधिवक्ता सुधीर कुमार ओझा ने युवती की वकालत की। इसके बाद कोर्ट ने कांटी थाना की पुलिस को मामले में प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुजफ्फरपुर में कांटी अंचल के अधिकारी (सीओ) पर गैंगरेप करने का आरोप लगा है। एक 22 साल की युवती ने आरोप लगाया है कि जॉब का प्रलोभन देकर सीओ ने अपने आवास पर बुलाया था। जब वह ऑफिस गई तो सीओ ने यौन शोषण किया। तीन दिन बाद आवास पर बुलाया। वहां पर तीन लोगों ने मिलकर सामूहिक दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं सीओ ने धमकी दी कि अगर इसकी जानकारी किसी को हुई तो वह कहीं नौकरी भी नहीं लगने देगा। इतना ही नहीं युवती का आरोप है कि नौकरी देने के नाम पर सीओ समेत तीन लोगों ने कई उसका यौन शोषण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
कोर्ट ने थाने को दिया प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश
नौकरी तो नहीं ही मिली। युवती न्याय की आश में दर-दर भटकती रही। लेकिन, कहीं न्याय नहीं मिला। इसके बाद युवती ने कोर्ट में परिवाद दायर किया। अधिवक्ता सुधीर कुमार ओझा ने युवती की वकालत की। इसके बाद कोर्ट ने कांटी थाना की पुलिस को मामले में प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया। युवती का आरोप है कि आठ अगस्त सीओ ने अपने कार्यालय में यौन शोषण किया। इसके बाद 11 अगस्त को सीओ समेत तीन लोगों ने मिलकर गैंगरेप किया।
विज्ञापन
सीओ और कर्मचारी समेत तीन पर लगा यह आरोप
इधर, कोर्ट के आदेश पर कांटी थाने की पुलिस ने सीओ राजशेखर, कर्मचारी मुमताज एवं जितेन्द्र कुमार के खिलाफ यौन शोषण के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस इस मामले में सीओ व कर्मचारियों पर लगे गैंगरेप व यौन शोषण के आरोप की जांच में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। सीओ समेत तीन लोगों पर लगे आरोप गंभीर हैं। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। युवती का कहना है कि पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले और तीनों आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई करे।