फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   bihar cabint minister expansion today rebel bjp mla gyanendra singh said 12 mla are in my contact

बिहार: मंत्रिमंडल विस्तार पर बगावत के सुर, भाजपा विधायक ने खोला मोर्चा

Tue, 09 Feb 2021 12:40 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: Tanuja Yadav Updated Tue, 09 Feb 2021 12:40 PM IST
विज्ञापन
bihar cabint minister expansion today rebel bjp mla gyanendra singh said 12 mla are in my contact
भाजपा - फोटो : पीटीआई

बिहार में सरकार बनने के लगभग दो महीने बाद मंगलवार को मंत्रिमंडल का विस्तार किया जाएगा। दोपहर 12.30 बजे से यह कार्यक्रम शुरू होगा, जिसमें भारतीय जनता पार्टी से नौ और जदयू खेमे से आठ नेता मंत्री पद की शपथ लेंगे।  ऐसे में मुख्यमंत्री के अलावा कैबिनेट में कुल 30 मंत्री हो जाएंगे। इससे पहले 16 नवंबर को जब नीतीश ने मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली थी तब 15 मंत्री मौजूद थे। 

विज्ञापन


लेकिन शपथ ग्रहण समारोह से पहले ही भाजपा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू नाराज हो गए हैं। भाजपा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू ने अपनी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी से जो नेता मंत्री पद की शपथ ले रहे हैं, वो कम अनुभवी हैं। यही नहीं ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू ने आगे कहा कि कैबिनेट विस्तार में अगड़ी जाति का ख्याल नहीं रखा गया है।
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा कि इस पार्टी में बिहार प्रदेश से लेकर केंद्र तक एक खास जाति प्रभाव ज्यादा दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा कि पार्टी में वैश्य और यादव जाति को तहजीब दी जा रही है। ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू ने कहा कि भाजपा से नाराज 12-13 विधायक उनके संपर्क में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिन नेताओं को मंत्री पद के तौर शपथ दिलाई जा सकती है, उनके नाम हैं...

  • प्रमोद कुमार
  • आलोक रंजन
  • नितिन नवीन
  • नीरज बबलू
  • नारायण साह
  • शहनवाज हुसैन
  • सुभाष सिंह
  • सम्राट चौधरी
  • जनक राम
  • श्रवण कुमार
  • संजय झा
  • जयंत राज
  • मदन सहनी
  • सुमीत सिंह
  • लेशी सिंह
  • सुनील कुमार
  • बसपा से जदयू में शामिल हुए जमा खान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed