{"_id":"636786fcd972ca5bc627c3b3","slug":"bihar-byelection-bjp-wins-gopalganj-rjd-wins-mokama-seat-winning-candidates-say-this-latest-updates","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar ByElection Result: भाजपा गोपालगंज में विजयी, राजद ने मोकामा सीट जीती, विजयी प्रत्याशियों ने कही यह बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar ByElection Result: भाजपा गोपालगंज में विजयी, राजद ने मोकामा सीट जीती, विजयी प्रत्याशियों ने कही यह बात
Sun, 06 Nov 2022 04:48 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Sun, 06 Nov 2022 04:48 PM IST
सार
बिहार में राजद उम्मीदवार नीलम देवी ने मोकामा सीट पर 16,000 से अधिक मतों के अंतर से जीत हासिल की है। वहीं, भाजपा ने बिहार में गोपालगंज विधानसभा सीट पर उपचुनाव में जीत हासिल कर इस सीट पर अपना कब्जा बरकरार रखा। भाजपा उम्मीदवार कुसुम देवी को 70,032 वोट मिले।
विज्ञापन
कुसुम देवी और नीलम देवी।
- फोटो : ANI
विस्तार
सात विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अच्छा प्रदर्शन किया है। भाजपा ने छह राज्यों में हरियाणा, उत्तर प्रदेश तथा बिहार में कुल तीन सीट पर जीत दर्ज की। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने मोकामा विधानसभा सीट पर अपना कब्जा बरकरार रखा है। इन सीटों पर रविवार को मतगणना हुई।
विज्ञापन
बिहार में राजद उम्मीदवार नीलम देवी ने मोकामा सीट पर 16,000 से अधिक मतों के अंतर से जीत हासिल की है। उनके पति और मोकामा से विधायक अनंत कुमार सिंह को अयोग्य ठहराने के बाद उपचुनाव कराना पड़ा था।
विज्ञापन
वहीं, भाजपा ने बिहार में गोपालगंज विधानसभा सीट पर उपचुनाव में जीत हासिल कर इस सीट पर अपना कब्जा बरकरार रखा। विधायक सुभाष सिंह के निधन के बाद इस सीट पर उपचुनाव कराया गया था। सुभाष सिंह की पत्नी और भाजपा उम्मीदवार कुसुम देवी को 70,032 वोट मिले। इस सीट से राजद के मोहन गुप्ता को 68,243 वोट मिले।
विज्ञापन
भाजपा की विजयी उम्मीदवार ने कही यह बात
गोपालगंज उपचुनाव जीतकर भाजपा की कुसुम देवी ने कहा कि पूरा गोपालगंज जिला मेरे साथ है। मेरी जीत सभी की जीत है। जो विकास कार्य पूरे नहीं हुए, उन्हें आगे बढ़ाऊंगी। मुझे सबका आशीर्वाद मिला।
राजद की नीलम देवी ने कही बड़ी बात
मोकामा उपचुनाव जीतने के बाद राजद की नीलम देवी कहती हैं कि हमें पता था कि जीत हमारी होगी, क्योंकि हमें मोकामा के लोगों का आशीर्वाद मिला था। यह मोकामा के लोगों की जीत है और भाजपा की हार है।
तेजस्वी यादव बोले- भाजपा के कोर वोटरों में सेंध लगाई
बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि मोकामा और गोपालगंज की जनता को धन्यवाद देते हैं। गोपालगंज में 2020 में हम 40,000 वोटों से हारे थे इस बार भाजपा के लिए सहानुभूति होने के बाद भी हम 1,700 वोटों से हारे हैं। महागठबंधन के लोगों ने भाजपा के कोर वोटरों में सेंध मारने का काम किया है।