{"_id":"635e128bdf2d0863ce2df3fa","slug":"bihar-by-poll-after-nitish-kumar-jeetanram-manjhi-not-going-for-election-campagning-for-rjd-candidate","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar By Poll: दरकने लगीं महागठबंधन की जड़ें, नीतीश के बाद अब मांझी ने भी बनाई राजद के चुनाव प्रचार से दूरी!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar By Poll: दरकने लगीं महागठबंधन की जड़ें, नीतीश के बाद अब मांझी ने भी बनाई राजद के चुनाव प्रचार से दूरी!
Sun, 30 Oct 2022 11:28 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Sun, 30 Oct 2022 11:28 AM IST
सार
बिहार की मोकामा और गोपालगंज विधानसभा सीट पर उपचुनाव होने हैं। दोनों ही सीटों पर महागठबंधन से राजद ने अपने उम्मीदवारों को खड़ा किया है। इस चुनाव प्रचार से नीतीश कुमार और जीतन राम मांझी ने दूरी बना ली है।
विज्ञापन
जीतन राम मांझी के साथ नीतीश कुमार(फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार की सियासत में उलटफेर हुए अभी कुछ ही दिन हुए हैं। कुछ महीने पहले की ही बात है कि नीतीश कुमार भाजपा से नाता तोड़कर राजद के साथ हो लिए थे। परिणामस्वरूप, भाजपा सत्ता से बाहर हो गई और राजद-जदयू ने सरकार बनाई।
विज्ञापन
हालांकि, इस सियासी उलटफेर के बाद एक बार फिर से महागठबंधन चर्चा में आ गया है। इस बार चर्चा है कि क्या महागठबंधन में सब कुछ सही चल रहा है? इस सवाल का जवाब तो किसी को नहीं पता, लेकिन हालिया उपचुनाव ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।
विज्ञापन
मांझी ने बनाई चुनाव प्रचार से दूरी
दरअसल, बिहार की मोकामा और गोपालगंज विधानसभा सीट पर उपचुनाव होने हैं। दोनों ही सीटों पर महागठबंधन से राजद ने अपने उम्मीदवारों को खड़ा किया है। मोकामा से नीलम सिंह राजद उम्मीदवार हैं तो गोपालगंज से पार्टी ने मोहन प्रसाद गुप्ता को उतारा है। अपने प्रत्याशियों को जिताने के लिए राजद ने पूरी ताकत झोंक दी है। हालांकि, हिंदुस्तान आवाम मोर्चा(हम) प्रमुख जीतन राम मांझी ने चुनाव प्रचार से दूरी बना ली है। हालांकि, उन्होंने स्वास्थ्य कारणों का हवाला दिया है। हम प्रवक्ता दानिश रिजवान ने कहा है कि स्वास्थ्य कारणों से पार्टी प्रमुख चुनाव प्रचार में शामिल नहीं होंगे। हम की ओर से राष्ट्रीय अध्यक्ष व मंत्री संतोष सुमन दोनों सीटों पर चुनाव प्रचार करेंगे।
विज्ञापन
नीतीश ने भी बना रखी है दूरी
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी मोकामा और गोपालगंज विधानसभा उपचुनाव के प्रचार से दूरी बना रखी है। बिहार में सबसे ज्यादा चर्चा इसी बात की है कि नीतीश कुमार अपने सहयोगी दल के चुनाव प्रचार में शामिल क्यों नहीं हुए?