फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar By Election: Tejashwi Yadav targets BJP in Gaya; RJD, BJP, Lalu Yadav

Bihar Election: तेजस्वी बोले- जब भैंस नहीं पटक पाई तो भाजपा क्या पटकेगी; पीएम मोदी के सामने नहीं रगड़ेंगे नाक

Fri, 08 Nov 2024 05:50 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया Published by: आदित्य आनंद Updated Fri, 08 Nov 2024 05:50 PM IST
सार

Bihar News: तेजस्वी ने कहा कि 17 महीने नहीं होते तो 15 लाख को नौकरी नहीं मिलता। आईटी पॉलिसी, टूरिज्म पॉलिसी बनाई है हमलोगों ने। लालू जी के शरीर में जितना खून था, भाजपा को रोकने में लगा दिया। जो बचा है उसे भी लगाएंगे।

विज्ञापन
Bihar By Election: Tejashwi Yadav targets BJP in Gaya; RJD, BJP, Lalu Yadav
कार्यक्रम में मौजूद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार की चार विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव में पांच दिन से भी कम समय है, इनमें गया जिले की बेलागंज और इमामगंज विधानसभा सीट भी शामिल है। 11 नवंबर को चुनाव प्रचार पर ब्रेक लग जाएगा। इससे पहले सभी सियासी दल जोर-शोर से मतदाताओं को रिझाने में लगे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को बेलागंज विधानसभा क्षेत्र में राजद नेता सह बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने चुनावी सभा को संबोधित किया। 
विज्ञापन

 

चुनावी सभा को संबोधित करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि दिवाली हो गया, आज सुबह छठ भी हो गया, पर्व त्योहार हो गया। अब लोकतंत्र का त्योहार 13 को होना है। कुछ लोग सोचते है सिर्फ छह महीना साल भर का है, लेकिन इसका संदेश पूरा देश में जायेगा। 2025 जितने के लिए उपचुनाव जितना होगा। यह लालटेन चुनाव चिन्ह नहीं देश की संविधान बचाने और तरक्की का चिन्ह है। नौ सीट इंडिया सीट जीते थे। अगर 10 और जीत जाते तो मोदी जी को भाग जाते।अगर देश में संदेश देना है तो संविधान, तरक्की,के लिए एकजुट होना पड़ेगा। अगर बैमानी नहीं होता तो 20 में सरकार को लगभग बना लिए थे। हमलोग काम करने वाले लोग है। असली दुश्मन बेरोजगारी, गरीबी, महंगाई है। अमन चैन और देश व बिहार की तरक्की के लिए एकजुट होना होगा।

विज्ञापन

 

वहीं उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि 17 महीने नहीं होते तो 15 लाख को नौकरी नहीं मिलता। आईटी पॉलिसी, टूरिज्म पॉलिसी बनाई है हमलोगों ने। लालू जी के शरीर में जितना खून था, भाजपा को रोकने में लगा दिया। जो बचा है उसे भी लगाएंगे। यह लालू और राजद का पार्टी है। सिर कट जाए तो कट जाए लेकिन मोदी के सामने नाक नहीं रगड़ेंगे। लालू को जेल भेज हम पर मुकदमा किया। आपने ताकत दिया है तभी लालू मोदी से लड़ते है। कभी विचारधारा से मुंह नहीं मोड़ा है। लालू सेना तैयार है। ईडी और सीबीआई से डराते हो। लालू नहीं डरा तो उसका लड़का डराए वाला है। क्या 20 साल से विपक्ष में है। 17 महीना सरकार में आए। भाजपा को दूर भगाने के लिए नीतीश को सीएम बनाए थे। मिट्टी में मिलने की कसम खाए थे।भाजपा में हिम्मत आमने सामने की नहीं होती है तो साजिश और बहुरूपिया का इस्तेमाल करती है। इनके पास मंत्र, तंत्र यंत्र है।राजद के पास आपके अलावा कुछ नहीं है। भाजपा के पास पैसा है। नए नए लोग को भेज कर बांटना चाहती है। तेजस्वी गारंटी देता है कि खुद से गया के बेला को देखने का काम करेगा।किसी का हस्तक्षेप होने नहीं देंगे।गया में 10 सीट है। बेलागंज से राजद प्रत्याशी विश्वनाथ कुमार सिंह को जीताईए। एक रहना है बंटना नहीं है। भाजपा नीतीश के लोगो ने हमलोग के समाज को तंग किया गाली दिया है। सुरेंद्र यादव को धमकी देकर गए है केंद्र वाले मंत्री यहां लड़ाने और बांटने का काम कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

महाराष्ट्र में योगी जी बांटने के लिए क्या-क्या बोल रहे हैं?

उन्होंने जदयू सांसद ललन सिंह पर तंज कसते हुए कहा कि जिसको दस्त लगा है, वह शंख फूंक रहा है। 20 में हम बोलते थे नौकरी देंगे तो नीतीश कहते थे कि अपने बाप के पास से लायेगा नौकरी। वहीं उन्होंने कहा कि 11 नवंबर को लालू यादव बेलागंज आएंगे। सेहत ठीक नहीं है लेकिन आप लोगों से मिलने आ रहे है। नागपुर वाला लड़ाया तो लड़ेंगे नहीं नालंदा वाला और नागपुर वाला को दिखाना है। उधर महाराष्ट्र में योगी जी बांटने के लिए क्या-क्या बोल रहे हैं? यह आप लोगों को समझना है और एकजुट हो जाना है। जब भैंस हम लोगों को पटक ही नहीं सकी तो भाजपा वाले क्या पटकेंगे।

 

उपचुनाव निर्भर करेगी अगली सरकार बिहार में होगी किसकी 

चुनावी सभा को संबोधित करते हुए वीआईपी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश सहनी ने कहा कि सिर्फ 8 महीने के लिए यह उपचुनाव है। सामाजिक न्याय मानने वाले लोग है। जो सभी जाति धर्मों को मानने वाले है। देश में नफरत की राजनीत हो रही है। बांटोगे तो कटोगे का बात कर रहे है। किसने दलित, किसने वैश्य, किसने ब्राह्मण बनाया।हजारों बार सोचते थे, हमलोगों के हाथों से पानी पीने के लिए। अब बताए किसने बांटा है। इसी चुनाव से तय होगा कि अगला सरकार किसका बनेगा। टेस्ट मैच को जीतने की जरूरत है। उसके बाद फाइनल भी जीतेंगे। उन्होंने कहा कि देश की राजनीति बांटने की राजनीति हो रही है। इस तरह की भाषा का प्रयोग कर दो भाईयों को बांटने की तैयारी है। यह सब आप लोगों को सोचना है।

 

मौसमी मेंढ़क बेलागंज को आया है लूटने

वहीं चुनावी सभा को संबोधित करते हुए जहानाबाद के सांसद डॉ. सुरेंद्र प्रसाद यादव ने कहा कि हमने बूरा से बूरा और अच्छा से अच्छा दिन देखा है। उन्होंने जदयू प्रत्याशी मनोरमा देवी पर तंज कसते हुए कहा कि मौसमी मेंढ़क बेलागंज को लूटने आए है। आठ माह का चुनाव है, अगर राजद प्रत्याशी विश्वनाथ यादव गलत करेंगा तो नौवें महीने कान पकड़ कर निकाल दिया जाएगा। हम जीते हैं बेलागंज जनता के लिए और मरेंगे भी तो आप लोगों के लिए। पीछले लोकसभा चुनाव में हमे हराया गया था, लेकिन इस बार इतना वोट दे दिया कि लोग पीछे से ही भागने लगे।

 

चुनावी सभा में तीन घंटा लेट पहुंचे तेजस्वी 

बेलागंज विधानसभा क्षेत्र में शुक्रवार को राजद प्रत्याशी विश्वनाथ कुमार सिंह उर्फ विश्वनाथ यादव के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करने एक बजे दोपहर आना था। लेकिन, तेजस्वी यादव तीन घंटे लेट पहुंचे। तेजस्वी यादव सभा स्थल पर पहुंचे और लोगों की भीड़ देखा तो गदगद हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed