फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar By Election Result 2024: Imamganj, Belaganj assembly by-election, counting of votes; Jansuraj, JDU, RJD

Bihar By Election Result 2024: इमामगंज में मांझी की बहू, बेलागंज में जदयू नेत्री की जीत; तीसरे नंबर पर जनसुराज

Sat, 23 Nov 2024 01:43 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 23 Nov 2024 01:43 PM IST
सार

By Election Result 2024: दोनों विधानसभा में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के प्रत्याशियों ने बाजी मार ली है। महागठबंधन दूसरे और प्रशांत किशोर की पार्टी को तीसरे नंबर पर जनता ने पहुंचा दिया।

विज्ञापन
Bihar By Election Result 2024: Imamganj, Belaganj assembly by-election, counting of votes; Jansuraj, JDU, RJD
समर्थकों के साथ जीत का जश्न मनातीं दीपा मांझी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेलागंज और इमामगंज विधानसभा उपचुनाव के लिए वोटों की गिनती खत्म हो चुकी है। दोनों विधानसभा में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के प्रत्याशियों ने बाजी मार ली है। महागठबंधन दूसरे और प्रशांत किशोर की पार्टी को तीसरे नंबर पर जनता ने पहुंचा दिया। बेलागंज विधानसभा से जदयू नेत्री मनोरमा देवी की जीत पक्की होते ही समर्थक जश्न मनाने लगे। वहीं केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की बहू और बिहार सरकार के मंत्री संतोष कुमार सुमन की पत्नी दीपा मांझी इमामगंज से अपनी किस्मत आजमा रही थीं। मतगणना की शुरुआत में वह पीछे चल रही थी। लेकिन, पांचवे राउंड की गिनती में उन्होंने आगे चल रहे राजद के रोशन मांझी को पछाड़ दिया। इसके लिए लगातार बढ़त बनाईं रहीं। करीब छह हजार वोटों के अंतर से उन्होंने जीत हासिल की। जनसुराज के प्रत्याशी जितेंद्र पासवान तीसरे नंबर पर रहे।  

विज्ञापन


जीत के बाद समर्थक जश्न मना रहे
वहीं बेलागंज विधानसभा में शुरुआत से ही जदयू की मनोरमा देवी ने बढ़त बनाती चली गईं। राजद के विश्वनाथ कुमार सिंह दूसरे पर रहे हैं। वहीं जनसुराज के मो. अमजद को तीसरे नंबर पर जनता ने भेज दिया। मनोरमा देवी की जीत के बाद समर्थक जश्न मना रहे हैं। बेलागंज में जदयू की मनोरमा देवी को 72178 वोट मिले। राजद उम्मीदवार विश्वनाथ कुमार सिंह को 51210 वोट मिले। इस तरह मनोरमा देवी ने राजद प्रत्याशी को 20993 मतों से हरा दिया।
विज्ञापन


दीपा मांझी बोलीं- यह जनता की जीत है
इमामगंज विधानसभा से एनडीए प्रत्याशी दीपा मांझी ने जीत पर अपनी प्रक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि हमारी जीत इमामगंज विधानसभा की जनता की जीत है। यह जनता के विश्वास की जीत है। उन्होंने कहा कि इसके लिए हम जनता को धन्यवाद देते हैं। आने वाले समय में जो कुछ थोड़ा बहुत काम बच गया है, उसे हम पूरा करने का प्रयास करेंगे। सरकार की योजनाओं का लाभ इमामगंज की जनता को मिले, ऐसा हमारा प्रयास होगा। उन्होंने कहा कि सिर्फ इमामगंज ही नहीं बल्कि बेलागंज में भी एनडीए प्रत्याशी की जीत हुई है। इसके लिए हम जनता का आभार प्रकट करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हुई
बता दें कि गया के गया कॉलेज के मानविकी भवन में शनिवार की सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हुई। मतगणना केंद्र के बाहर से लेकर अंदर मल्टी लेयर में सुरक्षा व्यवस्था की गई। इमामगंज और बेलागंज विधानसभा उपचुनाव का मतगणना कार्य शुरू हो गया है प्रवेश द्वार पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई। इसे लेकर कंट्रोल रूम बनाया गया था। मतगणना केंद्र के बाहर समर्थकों की भीड़ लगनी शुरू हो गई। डीएम डॉ त्याग राजन एसएम ने बताया कि मतगणना केंद्र के 100 मीटर की परिधि में किसी भी वाहनों को प्रवेश नहीं दिया गया। इसके लिए विभिन्न स्थानों पर पार्किंग व्यवस्था बनाए गए। मतगणना के लिए 28 टेबल लगाए गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed