Bihar: खरगे की सभा के बाद बक्सर के जिलाध्यक्ष निलंबित, भीड़ न जुटा पाना पड़ा महंगा; कांग्रेस ने यह आरोप लगाया
मल्लिकार्जुन खरगे की जनसभा में कुर्सियां खाली रहने की बात कहकर एनडीए के नेताओं ने जमकर हमला बोला था। कहा था कि चुनाव से पहले ही जनता ने अपने मन की बात बता दी है। इस मामले को बिहार प्रदेश कांग्रेस ने गंभीरता से लिया और जनसभा की तैयारियों में कमी का आरोप लगा अपने जिलाध्यक्ष को निलंबित कर दिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बक्सर में रविवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने जनसभा की थी। जनसभा के बाद सत्ता पक्ष ने तंज कसा था कि कांग्रेस अध्यक्ष की सभा में कुर्सियां खाली ही दिख रही थी। जनता ने चुनाव से पहले ही उन्हें जवाब दे दिया है। कांग्रेस ने इस बात को गंभीरता से ले लिया और जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मनोज कुमार पांडेय को निलंबित कर दिया है। बिहार प्रदेश कांग्रेस ने मनोज पांडेय पर राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यक्रम को लेकर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। बिहार प्रदेश के कार्यालय सचिव उमेश प्रसाद सिंह ने अपने पत्र में लिखा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की जनसभा की तैयारियां बेहद कमजोर थीं। जिला कांग्रेस कमेटी ने अपने दायित्वों का सही से निर्वहन नहीं किया। कार्यक्रम में समन्वय का अभाव था। इससे राष्ट्रीय अध्यक्ष के दौरे की गरिमा को ठेस पहुंची। कार्यक्रम के दौरान जनसमर्थन की काफी कमी दिखी।
कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय नहीं बना पाए मनोज पांडेय
वहीं स्थानीय नेताओं की मानें तो मनोज कुमार पांडेय कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय नहीं बना पाए। उन्होंने पार्टी आलाकमान को करीब 30 हजार से अधिक भीड़ जुटाने का दावा किया था। इसके लिए कार्यक्रम में 25 हजार कुर्सियां भी लगाई गई थीं। लेकिन, जब मल्लिकार्जुन खरगे पहुंचे तब 85 प्रतिशत कुर्सियां खाली ही रह गई थी। इस पर सत्ता पक्ष के नेताओं ने तंज कसा था।
खरगे ने पीएम मोदी और सीएम नीतीश कुमार बोला था हमला
कांग्रेस अध्यक्ष ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन पर हमला बोलते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम नीतीश कुमार की जोड़ी केवल कुर्सी के लिए है। यह जोड़ी बिहार के विकास के लिए नहीं है। सीएम नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए कहा कि वह एक बार इंडिया गठबंधन की गोद में आते हैं। इसके बाद यहां कुछ दिन गुजारने के बाद लगा कि भाजपा आनेवाली है तो वह इधर से उधर चले जाते हैं। यह देश के लिए सही नहीं। वह गरीब, किसान, अछूत, पिछड़ा और अति पिछड़ा को बर्बाद करने लिए उधर जाते हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.