{"_id":"667edd86f88d6ddc080edc41","slug":"bihar-bridge-under-construction-collapsed-in-madhubani-jhanjharpur-bridge-broke-bhuthi-balan-river-2024-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Bridge Collapsed : दस दिन के अंदर बिहार में चौथा पुल हादसा, मधुबनी की नदी में समाया एक हिस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Bridge Collapsed : दस दिन के अंदर बिहार में चौथा पुल हादसा, मधुबनी की नदी में समाया एक हिस्सा
Fri, 28 Jun 2024 09:27 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, मधुबनी
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, मधुबनी
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Fri, 28 Jun 2024 09:27 PM IST
सार
Bihar : बिहार में फिर एक पुल भरभराकर गिर गया। भुतही बलान नदी पर बन रहे पुल के गर्डर का सेटरिंग का काम चल रहा था। तभी अचानक तेज पानी आने के कारण पूल बह गया।
विज्ञापन
भुतही बलान नदी पर बन रहा पुल।
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार मे पुल गिरने की घटनाएं लगातार हो रही हैं। बीते 10-15 दिनों में बिहार में पांचवां पुल भरभराकर गिर गया। ताजा मामला मधुबनी जिले के मधेपुर प्रखंड के भेजा कोशी बांध चौक से महपतिया मुख्य सड़क में ललवारही निकट का है। ग्रामीणों का कहना है कि गार्डर के लिए शटरिंग का काम चल रहा था। तभी भूतही बालन नदी में अचानक जलस्तर बढ़ गया जिस वजह से पानी के तेज बहाव में गार्डर बह गया। ग्रामीणों का कहना है कि गार्डर गिरने की बात को लोगों ने समझा कि पुल गिर गया है।
विज्ञापन
मधेपुर प्रखंड के भूतही बालन नदी में अचानक जलस्तरबढ़ गया है। वहीं कुछ लोगों का यह भी कहना है कि यह पूल नहीं बल्कि डायवर्सन था जो टूट गया।
2.98 करोड़ की लागत से बन रहा पुल
2.98 करोड़ की लागत से यह पुल बनाया जा रहा था। चार पिलर के पुल में दो पिलरों के बीच बीम ढालने के लिए शटरिंग किया गया था। घटना के बाद जे०ई०, एक्जीक्यूटिव और विभाग के सहायक अभियंता ने घटनास्थल का मुआयना किया। कार्यपालक अभियंता ने पुल के संवेदक को पुल के पुनः निर्माण का आदेश दिया है। आदेश मिलने के बाद संवेदक ने पानी सूखने पर पुनः बीम के निर्माण करने की बात कही है ।
विज्ञापन