दहेज में नहीं दी भैंस तो बेटी समेत जिंदा जलाया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार के औरंगाबाद जिले में ससुरालियों द्वारा विवाहिता को उसकी बेटी समेत जिंदा जलाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। विवाहिता के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ससुराल वालों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर दिया है। विवाहिता के ससुराल की ओर से लंबे समय से दहेज की मांग की जा रही थी। घटना रविवार की है।
घटनास्थल पर ही मां बेटी की मौत, मुकदमा दर्ज
प्राप्त जानकारी के मुताबिक यह सनसनीखेज वारदात औरंगाबाद जिले के राजपुर बघैला थाना क्षेत्र के अंतर्गत हरिवंशपुर गांव में घटी। बघैला थाना पुलिस के मुताबिक विवाहिता के मायके से दहेज में एक भैंस और पचास हजार रुपऐ की मांग की जा रही थी। ससुराल पक्ष्ा की मांग पूरी न होने पर सास, देवर, ननद समेत आठ लोगों ने मिलकर विवाहिता और उसकी बेटी को जिंदा जला दिया। बुरी तरह से झुलसने से घटनास्थल पर ही दोंनों की मौत हो गई।
पुलिस के मुताबिक मृतका के पिता की ओर से उसके पति, सास, देवर समेत आठ लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस ने विवाहिता के परिजनों के आधार पर आरोपी सास उसका पति और देवर समेत आठ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दोनों शवों को कब्जे में ले लिया है।