फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Body of teenager missing for four days recovered from his ruined house in Siwan

Bihar : चार दिन से लापता किशोर का शव उसके खंडहर घर से बरामद

Mon, 19 Jun 2023 07:08 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Mon, 19 Jun 2023 07:08 AM IST
सार

बिहार में चार दिन से लापता एक किशोर का शव उसी के पुराने और पुस्तैनी खंडहर से बरामद हुआ है। कमरा बाहर से बंद किया हुआ था इस वजह से कई तरह की  अटकलें लगाईं जा रही हैं। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। 

विज्ञापन
Bihar: Body of teenager missing for four days recovered from his ruined house in Siwan
मृतक छोटू का प्रोफाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार में चार दिन से लापता एक किशोर का शव उसी के पुराने और पुस्तैनी खंडहर से बरामद हुआ है। कमरा बाहर से बंद किया हुआ था इस वजह से कई तरह की अटकलें लगाईं जा रही हैं। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। मामला सीवान जिले के लकड़ी नबीगंज थाना क्षेत्र का है।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर भी मांगी थी सहायता 
घटना के संबंध में परिजनों का कहना है कि बरौली गांव के पांडे टोला निवासी गोलू पांडे का पुत्र छोटू कुमार (13) 13 जून से घर से किसी काम से निकला, लेकिन जब वह शाम में वापस घर नहीं लौटा तब घर वालों ने उसकी खोजबीन शुरू कर दी। उसका फोटो सोशल मीडिया पर भी डाला और मदद की गुहार लगाई लेकिन इसके बावजूद उसका कहीं कुछ अता पता नहीं चल पाया।
विज्ञापन


तेज दुर्गन्ध से लोग खंडहर पर पहुंचे 
इसी बीच गोलू पांडे के पुराने खंडहर के आसपास से गुजरने के दौरान किसी ने तेज दुर्गन्ध महसूस की। इस बात की सूचना मिलने पर जब ग्रामीण उधर गए तो खंडहर के एक कमरे से तेज दुर्गन्ध आ रही थी जिसके दरवाजे पर एक ताला जड़ा हुआ था। ग्रामीणों को समझते देर नहीं लगी और तुरंत लोगों ने उस कमरे का ताला तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाहर से था ताला बंद, अंदर शव रस्सी से झूल रहा था
ताला टूटते ही जैसे ही लोग कमरे के अन्दर घुसे, वहां छोटू कुमार का शव रस्सी के फंदे से लटका हुआ था। सारे लोग देख कर घबरा गए। छोटू कुमार जिस रूम के अंदर से शव बरामद किया गया है उसका ताला बाहर से बंद था। तमाम तरह के कयास लगाए जा रहे हैं कि किसी ने साजिश के तहत हत्या कर दी है। फ़िलहाल परिवार वालो का रो रो कर बुरा हाल है।


क्या कहती है पुलिस
परिजनों ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सीवान सदर अस्पताल भेज दिया।
 इस पूरे मामले पर लकड़ी नवीगंज थाना प्रभारी का कहना है कि 4 दिन से लापता 13 वर्षीय किशोर का शव उसके पुराने और पुस्तैनी खंडहर से बरामद हुआ है। पोस्टमार्टम के बाद कई बातें सामने आएंगी, फिलहाल सभी एंगल से जांच किया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed