फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: board: toppers skip before exam

बिहारः दोबारा परीक्षा का नाम सुनते ही गायब हुई आर्ट टॉपर

Mon, 06 Jun 2016 02:46 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 06 Jun 2016 02:46 PM IST
विज्ञापन
Bihar: board: toppers skip before exam

बिहार बोर्ड परीक्षा में टॉपर रहने वाले छात्रों की कलई एक-एक करके खुलती जा रही है, शुक्रवार को जब उनका री टेस्ट होना था तब कुछ ही छात्र मौजूद रहे।  ऐसे में उन पर उठ रहे सवाल और संदेह और गहरा गए हैं। हालांकि पता यह भी चला है कि बाद में रूबी राय को छोड़कर बाकी छात्र री टेस्ट के लिए पहुंच गए।

विज्ञापन


बता दें कि बिहार बोर्ड की 12वीं परीक्षा के आर्ट और साइंस के टॉपरों की योग्यता को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं। रिजल्ट आने के बाद इलेक्ट्रॉनिक मीडिया को दिए इंटरव्यू में आर्ट साइड की टॉपर छात्रा रूबी राय अपने विषयों तक की जानकारी सही से नहीं दे सकी थी। 
विज्ञापन


पॉलीटिकल साइंस को उसने भोजन बनाने का विषय बताया था तो अपने अंकों के बारे में भी गलत जानकारी दी ‌थी। वहीं साइंस के टॉपर सौरभ श्रेष्ठ केमिस्ट्री के साधारण से सूत्र में उलझकर रह गए थे। आर्ट और साइंस में टॉप करने वाले दोनों छात्र-छात्रा वैशाली के विशुन राय कालेज में पढ़ते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को परीक्षा से पहले ही फरार हुए सभी छात्र

Bihar: board: toppers skip before exam

मीडिया में दोनों टॉपरों का इंटरव्यू जारी होने के बाद बोर्ड ने आर्ट और साइंस के साथ ही कॉमर्स के कुल 14 टॉपरों का रिजल्ट रोकते हुए दोबारा उनकी परीक्षा करवाने के निर्देश दिए थे। 

शुक्रवार को सभी छात्रों का री टेस्ट होना था। इसके लिए बोर्ड के स्तर पर तैयारियां भी की गईं थी इनमें रूबी राय को छोड़कर बाकी छात्र टेस्ट देने पहुंचे। जानकारी के अनुसर सौरभ श्रेष्ठ और एक तीसरे नंबर पर रहने वाले एक अन्य छात्र का रिजल्ट रद कर दिया गया है। 

बोर्ड की समीक्षा में वह टॉपर योग्य नहीं पाया गया। हालांकि अभी अन्य छात्र-छात्राओं के बारे में पूर्ण जानकारी नहीं मिल सकी है। दूसरी ओर जब इस संबंध में आर्ट टॉपर रूबी राय के हाजीपुर स्थित घर में मौजूद दादा मुंशी प्रसाद से बात की गई तो उन्होंने कहा कि मुझे उसके बारे में कोई जानकारी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed