{"_id":"67e7d7790eea8f72d2068e63","slug":"bihar-board-topper-farmer-s-daughter-anshu-becomes-matriculation-topper-online-study-west-champaran-bseb-2025-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Board Topper: किसान की बेटी अंशु बनीं मैट्रिक टॉपर, ऑनलाइन पढ़ाई कर पाई सफलता; डॉक्टर बनना चाहती हैं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Board Topper: किसान की बेटी अंशु बनीं मैट्रिक टॉपर, ऑनलाइन पढ़ाई कर पाई सफलता; डॉक्टर बनना चाहती हैं
Sat, 29 Mar 2025 04:50 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
Published by: आदित्य आनंद
Updated Sat, 29 Mar 2025 04:50 PM IST
सार
BSEB Result: साक्षी कुमार और रंजन वर्मा के साथ अंशु कुमारी ने भी बिहार बोर्ड की मैट्रिक परीक्षा में राज्य में पहला स्थान हासिल किया है। अंशु बेतिया जिला मुख्यालय से 35 किलोमीटर दूर गहरी गांव की रहने वाली हैं। आइए जानते हैं टॉपर अंशु के बारे में...
विज्ञापन
अपने माता-पिता के साथ अंशु कुमारी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पश्चिम चंपारण जिले के बेतिया निवासी अंशु कुमारी अब किसी परिचय की मोहताज नहीं रहीं। उन्हें अब बिहार ही नहीं बल्कि पूरा देश जान रहा है। उनके नाम के आगे टॉपर लग चुका है। अब वह टॉपर अंशु बन चुकी हैं। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के रिजल्ट जारी करने से पहले अंशु और उनके परिवार वालों को विश्वास नहीं था कि वह टॉपर बन जाएंगीं। दोपहर जब रिजल्ट जारी हुआ तो अंशु, साक्षी और रंजन के साथ टॉपर लिस्ट में पहले नंबर पर थीं। राज्य ही नहीं पूरे देश से अंशु और उनके परिवार वालों को बधाइयां मिल रही है। घर पर लोगों की भीड़ लग गई है। आइए जानते हैं अंशु ने कैसे सफलता हासिल की।
विज्ञापन
कैंसर से पीड़ित हैं मां
अंशु कुमार ने मैट्रिक परीक्षा में 500 में से 489 (97.80 प्रतिशत) अंक प्राप्त किए हैं। वह बेतिया जिला मुख्यालय से 35 किलोमीटर दूर गहरी गांव की रहने वाली हैं। वह एक किसान की बेटी हैं। उनकी मां गृहिणी हैं, जो कैंसर से पीड़ित हैं। परिवार में तीन बहनें और एक भाई हैं। अंशु का नंबर दूसरा है। बिहार टॉपर के पिता भूपेंद्र साह एक किसान हैं जो किसी कर अपने परिवार का जीविकोपार्जन चलाते हैं। अंशु कुमारी बेतिया के नौतन प्रखंड क्षेत्र में स्थित भारतीय इंटर कॉलेज गहरी से पढ़ाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
कभी कोई कोचिंग नहीं ली
टॉपर छात्रा अंशु कुमारी ने बताया कि उन्होंने कोई कोचिंग नहीं ली। उन्होंने यूट्यूब के माध्यम से घर पर रहकर पढ़ाई की। अंशु की सफलता में उनकी बड़ी बहन पूजा कुमारी का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उसकी बहन पूजा कुमारी एक प्राइवेट स्कूल की शिक्षिका है जो उन्हें पढ़ने में मदद करते थी। अंशु की सफलता ने साबित कर दिया है कि आर्थिक स्थिति कभी प्रतिभा को नहीं रोक सकती। उनकी मां लगातार बीमार रहने के बावजूद बच्चों की पढ़ाई के लिए संघर्ष करती रहीं। आज उनकी मेहनत रंग लाई है। वे आगे चलकर नेट की तैयारी कर डॉक्टर बनना चाहती है। वहीं बिहार टॉपर बनी अंशु कुमारी को देख पश्चिमी चंपारण जिले की बेटियों में पढ़ाई के प्रति और जज्बा जगा है। वह इसके टॉपर बनने से जिले में खुशी का माहौल है।
बिहार बोर्ड मैट्रिक के पहले तीन टॉपर्स को मिलेंगे दो-दो लाख