फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Board Inter Topper: Khagaria's science topper and commerce's third topper said - will become IAS

Bihar Board Inter Topper :साइंस टॉपर बोली- पापा ने प्रेरित किया, कॉमर्स की थर्ड टॉपर ने कहा- सब का रहा सहयोग

Tue, 21 Mar 2023 08:11 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया / पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया / पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Tue, 21 Mar 2023 08:11 PM IST
सार

बिहार के इंटर की परीक्षा में खगड़िया जिले की आयुषी नंदन ने साइंस विषय में टॉप 10 में प्रथम स्थान हासिल किया है जबकि पायल ने कॉमर्स विषय में तीसरा स्थान प्राप्त किया है।अब दोनों IAS बनकर अपने परिवार, समाज और खगड़िया जिला का नाम रौशन करना चाहती हैं।

विज्ञापन
Bihar Board Inter Topper: Khagaria's science topper and commerce's third topper said - will become IAS
खगड़िया की साइंस टॉपर आयुषी नंदन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा इंटर का रिजल्ट घोषित हुआ जिसमें खगड़िया जिले की मानसी निवासी सर्वेश सुमन की पुत्री आयुषी नंदन ने साइंस विषय में टॉप 10 में प्रथम स्थान हासिल किया है। वहीं खगड़िया जिले के हाजीपुर पटेल नगर निवासी मुन्ना पोद्दार की बेटी ने कॉमर्स विषय से तीसरा स्थान प्राप्त कर अपने परिवार और जिला का नाम रोशन किया है।

विज्ञापन


IAS बनना चाहती हैं साइंस टॉपर 
खगड़िया की आयुषी ने मैट्रिक की परीक्षा में भी टॉप किया था और आज वह पूरे राज्य में टॉप 10 में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। अमर उजाला से बातचीत के दौरान आयुषी ने बताया कि उन्हें खुशी है कि वह टॉप में पहला स्थान पाई हैं। आयुषी ने पढाई को लेकर बताया कि वह आठ से नौ घंटे पढ़ाई करती थी। उन्होंने यह भी बताया कि वह सेल्फ स्टडी पर ज्यादा जोर देती थी। अब वह सिविल सेवा की तैयारी कर IAS बनना चाहती है। आयुषी ने बताया कि उसके पिता सर्वेश सुमन उर्फ विकास यादव दूध का व्यवसाय करते हैं। लेकिन उन्होंने हमेशा मेरा हौसला बढ़ाया। इसी का नतीजा है कि मैट्रिक की सफलता के बाद इंटर की परीक्षा में भी मेरे परीक्षा का परिणाम इतना बेहतर हुआ है। 
विज्ञापन

 

 

Bihar Board Inter Topper: Khagaria's science topper and commerce's third topper said - will become IAS
खगड़िया की पायल - फोटो : अमर उजाला
सभी का मिला सहयोग  
कॉमर्स में तीसरा स्थान प्राप्त करने वाली खगड़िया जिले की पायल खुशी जाहिर करते हुए सफलता का श्रेय अपने माता पिता, शिक्षक और भगवान को दिया। उनका कहना है कि स्कूल, कोचिंग और ट्यूशन सबों से फायदा मिला है।ऑनलाइन पढ़ाई भी काफी फायदेमंद रहा। उन्होंने अपने इस सफलता के पीछे इंग्लिश के शिक्षक रौशन कुमार और प्रियंका कुमारी जबकि कॉमर्स के लिए संतोष कुमार और युगल सर का विशेष योगदान बताया।

अब बनना चाहती हैं IAS
पायल का कहना है कि उनके पिता मुन्ना पोद्दार एक ई रिक्शा चालक हैं। वह ई-रिक्शा खींचने के साथ साथ अपनी गृहस्थी की गाड़ी को खींचते हुए बच्चों की पढ़ाई पर पूरा ध्यान दिया है। मैं पढ़ रही हूँ, मेरे छोटे भाई सत्यम के मैट्रिक का रिजल्ट आने वाला है। मेरे पिता जी ने हमेशा मुझे प्रेरित किया है और यही वजह है कि आज मैं इस मुकाम तक पहुँच पाई हूँ। अब IAS बनकर अपने माता-पिता और जिले का नाम रौशन करना चाहती हूं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed