{"_id":"6426ac875ce50a3d1b05ce35","slug":"bihar-board-10th-result-sanju-kumari-third-place-said-want-to-become-ias-ready-to-work-hard-2023-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Board 10th Result: संजू कुमारी का तीसरा स्थान, कहा- IAS बनने की चाहत, कठिन परिश्रम करने को तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Board 10th Result: संजू कुमारी का तीसरा स्थान, कहा- IAS बनने की चाहत, कठिन परिश्रम करने को तैयार
Fri, 31 Mar 2023 08:17 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
Published by: अरविंद कुमार
Updated Fri, 31 Mar 2023 08:17 PM IST
सार
बीएसईबी मैट्रिक रिजल्ट 2023 की घोषणा कर दी गई है। 16 लाख परीक्षार्थियों का इंतजार आज, 31 मार्च 2023 को समाप्त हो गया है। इस बार कुल 81.04 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं। तीसरे स्थान पर भी 484 अंक हासिल करने वाले तीन छात्र-छात्राएं संजू कुमारी, भावना कुमारी और जयनंदन कुमार पंडित हैं।
विज्ञापन
संजू कुमारी का तीसरा स्थान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नालंदा जिले में हिलसा के गांधी नगर वार्ड चार में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई करने वाली संजू कुमारी का बिहार बोर्ड में तीसरा स्थान आया है। आठ साल पहले गांव छोड़कर संजू के पिता सत्येंद्र कुमार हिलसा में रहने आए थे। इनका पैतृक गांव पटना के सालिमपुर के करना विगहा है।
विज्ञापन
बता दें कि संजू कुमारी किसान परिवार से आती हैं। दो भाई और दो बहनों में वह सबसे बड़ी हैं। पिता सत्येंद्र कुमार खेती बाड़ी का काम करते हैं तो वहीं मां ब्यूटी देवी गृहणी हैं। चिकसौरा के दुल्लु विगहा हाई स्कूल से संजू ने दसवीं की परीक्षा फॉर्म भरी थी। वह हिलसा शहर में ही रहकर ट्यूशन और कोचिंग लेती थी।
विज्ञापन
संजू ने बताया, वह आगे आईएएस बनना चाहती हैं, जिसे लेकर वह कठिन परिश्रम करने को तैयार हैं। ट्यूशन और कोचिंग से पढ़कर जब आती तो अपने छोटे भाई बहनों को पढ़ाने का काम करती हैं, जिससे उसके भी कोर्स का रिवीजन हो जाता है। संजू ने बताया कि वह मोबाइल पर कभी-कभार पढ़ने के दृष्टिकोण से यूज करती है। वैसे वह सोशल मीडिया पर सक्रिय नहीं है। वह अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और अपने शिक्षक को देती हैं।
विज्ञापन