{"_id":"68732450c9befdba8800bca3","slug":"bihar-bjp-state-president-dilip-jaiswal-targeted-the-opposition-bihar-elections-mata-sita-lord-shri-ram-2025-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Election: 'माता सीता पार लगाएंगी बिहार चुनाव में हमारी नैया'- दिलीप जायसवाल पहले बोले, फिर विकास पर आए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Election: 'माता सीता पार लगाएंगी बिहार चुनाव में हमारी नैया'- दिलीप जायसवाल पहले बोले, फिर विकास पर आए
Sun, 13 Jul 2025 08:43 AM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आदित्य आनंद
Updated Sun, 13 Jul 2025 08:43 AM IST
सार
Bihar Politics: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवा ने कहा कि विपक्षी दलों के नेता पुराने रिकॉर्ड को देखकर ही खुश हो रही है। उन्हें इस बार भी जनता करारा जवाब देगी। आज भी वह लोग वहीं के वहीं हैं।
विज्ञापन
भाजपा नेता दिलीप जायसवाल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने बिहार चुनाव को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि बिहार में दो तिहाई बहुमत से एनडीए की सरकार बनने जा रही है। उन्होंने माता सीता और भगवान श्रीराम का भी जिक्र किया। कहा कि भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की सरकार सीतामढ़ी के पुरौराधाम में माता सीता का भव्य मंदिर बनाने जा रही है। इसलिए भगवान राम और माता सीता एनडीए और भाजपा का नैय्या पार लगाएगी।
विज्ञापन
दो तिहाई बहुमत से एनडीए सरकार बन रही है
प्रदेश अध्यक्ष ने दावा कि कि आगामी चुनाव में दो तिहाई बहुमत से एनडीए सरकार बन रही है जनता विकास को देखती है। जनता जात-पात और छोटे-छोटे बातों को न देखकर विकास को देखती है। हमलोगों ने वृद्धजनों को सामाजिक सुरक्षा, दिव्यांग भाई, विधवा बहनों के लिए पेंशन की राशि 400 से 1100 कर दिया। यह सब बिहार की जनता देख रही है।
विज्ञापन