फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar BJP spokesperson said that Congress is a party with an elitist mindset

Bihar: भाजपा ने कहा- कांग्रेस "अभिजात्य" मानसिकता वाली पार्टी, खरगे की 'रावण' वाली टिप्पणी मोदी का अनादर

Thu, 01 Dec 2022 05:24 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Thu, 01 Dec 2022 05:24 AM IST
सार

भाजपा नेता ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी पिछड़े व वंचित लोगों के उत्थान के लिए काम कर रहे हैं और वह उस वर्ग के गौरव हैं, जबकि कांग्रेस कुलीन लोगों की पार्टी है।
 

विज्ञापन
Bihar BJP spokesperson said that Congress is a party with an elitist mindset
पीएम मोदी - फोटो : Twitter@bjp4 india

विस्तार

बिहार भाजपा के प्रवक्ता ने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा है। यहां तक की उन्होंने भारत के पहले राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद और प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के बीच ‘तनावपूर्ण संबंधों’ का भी जिक्र किया। हालांकि, बिहार के कांग्रेस प्रभारी भक्त चरणदास ने भाजपा नेता के आरोपों को निराधार बताया है। उन्होंने कहा कि प्रसाद और नेहरू दो विद्वानों के लिए स्वाभाविक मतभेद थे। उन्होंने प्रधानमंत्री पर देश के राष्ट्रपतियों के साथ अधीनस्थों की तरह आचरण करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बिहार भाजपा के प्रवक्ता निखिल आनंद ने कहा कि कांग्रेस "अभिजात्य" मानसिकता वाली पार्टी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के मल्लिकार्जुन खरगे का रावण वाली टिप्पणी से मोदी के लिए कांग्रेस के अनादर के भाव को प्रकट करती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री  मोदी पिछड़े व वंचित लोगों के उत्थान के लिए काम कर रहे हैं और वह उस वर्ग के गौरव हैं, जबकि कांग्रेस कुलीन लोगों की पार्टी है।
विज्ञापन


भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि राष्ट्रपति  डॉ. राजेंद्र प्रसाद आम लोगों की तरह थे। इसलिए जवाहरलाल नेहरू उन्हें पंसद नहीं करते थे। उधर, कांग्रेस नेता भक्त चरण दास ने भाजपा को नफरत फैलाने वाली पार्टी बताया है। उन्होंने कहा कि नेहरू और राजेंद्र बाबू के बारे में बोलने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है, दोनों आपसी मतभेदों के बावजूद राष्ट्र की सेवा में हमेशा साथ रहे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को अभिजात्य कहने से पहले भाजपा को मोदी के महंगे जेट विमानों से यात्रा करने और लाखों के सूट पहनने के शौक को याद करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed