{"_id":"6341ee92e2bd1821fe3ce789","slug":"bihar-bjp-says-gangster-turned-politician-anant-singh-close-aides-trying-to-influence-mokama-by-poll","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mokama by-Poll: भाजपा का आरोप, अनंत सिंह के करीबी मोकामा उपचुनाव को प्रभावित करने की कोशिश कर रहे हैं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mokama by-Poll: भाजपा का आरोप, अनंत सिंह के करीबी मोकामा उपचुनाव को प्रभावित करने की कोशिश कर रहे हैं
Sun, 09 Oct 2022 03:11 AM IST
देव कश्यप
पीटीआई, पटना।
पीटीआई, पटना।
Published by: देव कश्यप
Updated Sun, 09 Oct 2022 03:11 AM IST
सार
मोकामा से चार बार के विधायक सिंह ने अपने पैतृक आवास से हथियार और विस्फोटक बरामद होने के मामले में यहां की एक अदालत द्वारा दोषी करार दिए जाने के बाद इस साल की शुरुआत में विधानसभा की सदस्यता खो दी थी।
विज्ञापन
पूर्व कानून मंत्री कार्तिक कुमार के साथ अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी।
- फोटो : Twitter@NikhilAnandBJP
विस्तार
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की बिहार इकाई ने शनिवार को चुनाव आयोग के समक्ष दावा किया कि गैंगस्टर से नेता बने अनंत सिंह के करीबी मोकामा विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव को प्रभावित करने की कोशिश कर रहे हैं। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) विधायक के रूप में सिंह की अयोग्यता के कारण उपचुनाव जरूरी हो गया है।
विज्ञापन
भाजपा द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, विधायक और राज्य महासचिव संजीव चौरसिया के नेतृत्व वाले पदाधिकारियों ने निर्वाचन आयोग को एक ईमेल भेजा है, जिसमें रेखांकित किया गया है कि अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी ‘संभावित उम्मीदवार’ एक प्रमुख सहयोगी कार्तिक कुमार के साथ मोकामा का चक्कर लगा रही हैं, जिन्होंने हाल में एक आपराधिक मामले में अपनी कथित संलिप्तता के विवाद के कारण राज्य मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया था।
विज्ञापन
मोकामा से चार बार के विधायक सिंह ने अपने पैतृक आवास से हथियार और विस्फोटक बरामद होने के मामले में यहां की एक अदालत द्वारा दोषी करार दिए जाने के बाद इस साल की शुरुआत में विधानसभा की सदस्यता खो दी थी। हालांकि सात दलों के सत्तारूढ़ ‘महागठबंधन’ का सबसे बड़ा घटक दल राजद है, लेकिन गठबंधन को अभी यह तय करना बाकी है कि उसका कौन सा सहयोगी इस सीट से उम्मीदवार उतारेगा। 'महागठबंधन' में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जदयू, कांग्रेस और तीन वाम दल भी शामिल हैं।
विज्ञापन
अनंत सिंह ने लगभग डेढ़ दशक पहले जदयू के साथ अपना राजनीतिक करियर शुरू किया था और 2015 में निर्दलीय के रूप में सीट बरकरार रखने से पहले दो बार पार्टी के लिए मोकामा से चुनाव जीता था। उन्होंने 2020 का विधानसभा चुनाव इस क्षेत्र से राजद के टिकट पर लड़ा था। नीलम देवी ने हाल ही में उपमुख्यमंत्री और राजद के उत्तराधिकारी तेजस्वी यादव से मुलाकात की थी, जिससे अटकलें लगाई जा रही थीं कि पार्टी उन्हें उनके पति के निर्वाचन क्षेत्र से मैदान में उतार सकती है।
बिहार के मोकामा और गोपालगंज विधानसभा क्षेत्रों में तीन नवंबर को उपचुनाव होने हैं। भाजपा द्वारा लगाए गए आरोपों के बारे में पूछे जाने पर तेजस्वी यादव ने कहा कि उनके पास ‘महागठबंधन’ के सामने कोई मौका नहीं है, क्योंकि गठबंधन दोनों सीटों पर उपचुनाव जीतने जा रहा है। इसलिए वे हताशा में ऐसा कह रहे हैं। गोपालगंज में भाजपा विधायक सुभाष सिंह के निधन की वजह से उपचुनाव कराना पड़ रहा है।