फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: BJP's reply to Tejashwi, Sinha said - BJP is a non-aligned party; Samrat Chaudhary, Vijay Sinha, RJD

Bihar : तेजस्वी को भाजपा का जवाब, सिन्हा बोले- भाजपा गुट निरपेक्ष दल, सम्राट बोले- उन्हें क्लीन चिट देना असंभव

Thu, 19 Oct 2023 04:02 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Thu, 19 Oct 2023 04:02 PM IST
सार

सम्राट चौधरी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में सबका साथ और सकबा विकास होता है। यह राजद नहीं है कि एक मालिक है और सब उसके नौकर हैं। भाजपा के एक-एक कार्यकर्ता एक साथ मिलकर पार्टी को पूरे देश में श्रेष्ठ बनाने का काम कर रही है। 

विज्ञापन
Bihar: BJP's reply to Tejashwi, Sinha said - BJP is a non-aligned party; Samrat Chaudhary, Vijay Sinha, RJD
विजय सिन्हा और सम्राट चौधरी की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव द्वारा भाजपा नेताओं पर दिए गए बयान के बाद सियासत तेज हो गई है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष ने उनपर निशाना साधा है। सम्राट चौधरी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में सबका साथ और सकबा विकास होता है। यहां कई मल्टीपर्पस नेता हैं। यह राजद नहीं है कि एक मालिक है और सब उसके नौकर हैं। भाजपा के एक-एक कार्यकर्ता एक साथ मिलकर पार्टी को पूरे देश में श्रेष्ठ बनाने का काम कर रही है। यह एक व्यक्ति की पार्टी नहीं है। लालू प्रसाद को भाजपा की कृपा से मुख्यमंत्री बने थे। उनके बेटे तेजस्वी यादव हरिशचंद्र हो जाते वाली बात जो कह रहे हैं उनको मैं बता दूं कि लालू जी कल भी अपराधी थे और आज भी कोर्ट की नजर में अपराधी हैं। इसलिए एकदम बेफिक्र रहिए तेजस्वी जी, आपके पिता को कभी कोई क्लीनचिट नहीं दे सकती है। भाजपा तो कभी किसी कीमत पर क्लीनचीट नहीं देगी। और, आपको भी नहीं देगी क्यों कि आप भी उन्हीं की श्रेणी में आते हैं।

विज्ञापन


भाजपा वंशवाद की पार्टी नहीं है
वहीं भाजपा कार्यालय में मीडिया से बातचीत करते हुए नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने कहा कि भाजपा में गुटबाजी नहीं होती है। यहां हर चीज गुटनिरेपक्ष होता है। भाजपा न जाति की पार्टी है और न ही वंशवाद की पार्टी है। यहां सामूहिक नेतृत्व की पार्टी है। सामूहिक नेतृत्व मिलकर काम करता है। जो जातीय नेतृ्त्व के लहर से प्रभावित हैं, वैसी ही मानसिकता के लोगों को वह भाजपा में खोजते हैं। यहां ऐसा नहीं चलता है। यहां हर नेतृत्व का तुलसी के पत्ते के तरह मान बराबर हैं। तेजस्वी यादव सोने का चम्मच लेकर आए हैं। उनकी पार्टी में कोई भी नेतृत्व उभर नहीं सकता है। भाजपा नेतृत्व को उभारने का काम करता है। सबको समान अवसर देता है। 
विज्ञापन


भाजपा में अलग-अलग गुट बन गया है
दरअसल तेजस्वी यादव ने तंज कसते हुए कहा था कि भाजपा का मतलब है कि लोगों में भ्रम और अफवाह फैलाना। यही इनलोगों का काम है। भाजपा में अलग-अलग गुट बन गया है। आपस में ही तानातानी चल रही है कि बिहार में कौन होगा नेता? सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा और सुशील मोदी का अपना-अपना गुट है। सांसदों और विधायकों का भी अलग गुट है। यह लोग आपस में ही लड़ रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed