{"_id":"684b12de8135e4b15f057efd","slug":"bihar-bjp-party-giriraj-singh-targeted-congress-party-rahul-gandhi-speaks-pakistan-language-bhagalpur-bihar-2025-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar : गिरिराज सिंह कांग्रेस पर भड़के, कहा- यह पार्टी भ्रम फैलाती है, पाकिस्तान की भाषा बोलते हैं राहुल गांधी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar : गिरिराज सिंह कांग्रेस पर भड़के, कहा- यह पार्टी भ्रम फैलाती है, पाकिस्तान की भाषा बोलते हैं राहुल गांधी
Thu, 12 Jun 2025 11:18 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Thu, 12 Jun 2025 11:18 PM IST
सार
Bihar : केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए के 11 साल की उपलब्धियों को सुनाते हुए कांग्रेस पर जमकर बोला। उन्होंने यहां तक कह दिया कि राहुल गांधी पाकिस्तान की भाषा बोल रहे हैं।
विज्ञापन
केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह भागलपुर पहुंचे और कांग्रेस पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को विकास से कोई सरोकार नहीं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस थेथर पार्टी बन गई है, जिसे देश के विकास से कोई सरोकार नहीं है। राहुल गांधी पाकिस्तान की भाषा बोल रहे हैं, और उनकी लोकप्रियता का स्तर इसी से समझा जा सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि देश के विकास और सुरक्षा के मुद्दे पर कांग्रेस हमेशा भ्रम फैलाने का काम करती रही है, जबकि मोदी सरकार सबका साथ, सबका विकास के संकल्प पर अडिग है।
विज्ञापन
यह खबर भी पढ़ें -Bihar News: तेजस्वी यादव के नेतृत्व में इंडिया गठबंधन की चौथी बैठक, सीट बंटवारे समेत इन मुद्दों पर चर्चा
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने जो वादे किए थे, उन्हें न सिर्फ पूरा किया, बल्कि वह कर दिखाया जो दशकों से केवल नारा बनकर रह गया था। उन्होंने 11 साल तक नेहरू खानदान की गलतियों को सुधारने में लगा दिए। उन्होंने जम्मू कश्मीर में अनुच्छेद 370 को हटाने, तीन तलाक की प्रथा को समाप्त करने और अयोध्या में भव्य राम मंदिर के निर्माण को मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धियों में गिनाया।
विज्ञापन
यह खबर भी पढ़ें -Bihar : केन्द्रीय चयन पर्षद ने सिपाही भर्ती परीक्षा की तारीख घोषित की, जानिए कब से कब तक होगा एग्जाम
गिरिराज सिंह ने ऑपरेशन सिंदूर’ का जिक्र करते हुए कहा कि इस अभियान के जरिए भारत ने दुनिया को अपनी सैन्य ताकत और कूटनीतिक क्षमता का परिचय दिया है। सेना के शौर्य को उंचा किया गया। केंद्रीय मंत्री ने यह भी दावा किया कि मोदी सरकार ने अब तक 27 करोड़ से अधिक लोगों को गरीबी रेखा से ऊपर उठाया है और देश आत्मनिर्भर भारत की दिशा में मजबूती से आगे बढ़ रहा है। धानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए के 11 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह गुरुवार को भागलपुर पहुंचे थे। वहां सर्किट हाउस में आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने मोदी सरकार की उपलब्धियों को विस्तार से गिनाया।