Bihar : सीएम नीतीश कुमार के दिल्ली जाने पर भाजपा के सांसद बोले- मैं भी डॉक्टर हूं, जानता हूं कि उनका इलाज...
"लालू जी और नीतीश जी यह मानकर चल रहे थे कि डिफेंस कॉलोनी में कोई यह नहीं मान रहा था कि डेढ़ सौ करोड़ का मकान साढ़े चार लाख में कैसे मिल गया। आज जब अमित जेल में है तो लालू और नीतीश जी तबीयत खराब हो गई है।"
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और सांसद संजय जायसवाल ने एक बार फिर से महागठबंधन सरकार पर निशाना साधा है। सीएम नीतीश कुमार के दिल्ली दौरे पर उन्होंने कहा जिस तरह से हालात बने हैं। साढ़े चार लाख रुपये में डिफेंस कॉलोनी में मकान दिया, वह जेल हैं। लालू जी और नीतीश जी यह मानकर चल रहे थे कि डिफेंस कॉलोनी में कोई यह नहीं मान रहा था कि डेढ़ सौ करोड़ का मकान साढ़े चार लाख में कैसे मिल गया। आज जब अमित जेल में है तो लालू जी और नीतीश जी तबीयत खराब हो गई है। नीतीश कुमार जी इलाज से बाहर जा चुके हैं।
सपने को दिन में कहने की बीमारी हो गई
संजय जायसवाल ने कहा कि मैं भी पेशे से डॉक्टर ही हूं, जिस तरह उनके बोलने की बीमारी और रात में देखे हुए सपने को दिन में कहने की बीमारी हो गई, उसका कोई इलाज नहीं है। विशेष राज्य के दर्जे की मांग पर कहा कि एनके सिंह ने जदयू के सांसद थे और 15वें वित्त आयोग के चेयरमैन थे। क्यों नहीं उन्होंने 14वें आयोग की रिपोर्ट को बदला। एनके सिंह चाहते तो विशेष राज्य का दर्जा मिल सकता था। नीतीश कुमार के हाथी के दांत हैं। एनके सिंह नीतीश कुमार की पैरवी के कारण ही 15वें वित्त आयोग के चेयरमैन बने थे। इसके बावजूद भी नीतीश कुमार ने विशेष राज्य का दर्जा नहीं लिया तो यह उनका चुनावी शगूफा है।
बिहार में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना लागू करवाएं महागठबंधन सरकार
पूर्व मंत्री सुधाकर सिंह के बिहार को कुछ नहीं मिलने के बयान के सवाल पर कहा कि उनके पिता राजद के प्रदेश अध्यक्ष हैं। उनकी सरकार है। बिहार में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना लागू करवाएं। जैसे यहां योजना लागू हो जाएगी वैसे ही अन्य राज्यों की तरह यहां भी किसानों को लाभ मिलेगा।