फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   bihar bjp ministers resign

भाजपा मंत्रियों ने सुशील मोदी को सौंपा इस्तीफा

Sun, 16 Jun 2013 12:42 PM IST
पटना/इंटरनेट डेस्क
पटना/इंटरनेट डेस्क Updated Sun, 16 Jun 2013 12:42 PM IST
विज्ञापन
bihar bjp ministers resign

नरेंद्र मोदी को अगले लोकसभा चुनाव की कमान देने से नाराज जेडीयू का एनडीए से 17 साल पुराना नाता तोड़ना आज तय माना जा रहा है।

विज्ञापन


मनाने की सारी कोशिशें नाकाम होने के बाद भाजपा ने भी गठबंधन बचाने से हाथ खड़ा कर दिया है। इसी क्रम में रविवार को बिहार के उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के आवास पर भाजपा के मंत्रियों और नेताओं की बैठक चल रही है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, भाजपा के मंत्रियों ने बैठक में सुशील कुमार मोदी को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। मोदी या तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सभी मंत्रियों का इस्तीफा सौंपेंगे या फिर सीधे राजभवन जाकर राज्यपाल को।
विज्ञापन


गठबंधन तोड़ने के बाद क्या होगा नीतीश का एजेंडा


बताया जा रहा है कि बैठक खत्म होने के बाद भाजपा मंत्रियों के इस्तीफे की औपचारिक घोषणा की जाएगी।

भाजपा के वरिष्ठ नेता सी पी ठाकुर ने कहा कि नरेंद्र मोदी के नाम पर कोई समझौता नहीं किया जाएगा। सभी मंत्रियों ने सुशील कुमार मोदी को इस्तीफा सौंप दिया है। भाजपा विपक्ष में बैठेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज टूटेगी 17 साल पुरानी भाजपा-जदयू की दोस्ती

वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दोपहर 11:30 बजे कैबिनेट की बैठक बुलाई थी, वह अब खत्म हो गई है। उन्होंने राज्यपाल से मिलने के लिए दोपहर 2 बजे का समय मांगा है।

दोपहर तीन बजे जेडीयू के संवाददाता सम्मेलन में एनडीए से अलग होने की औपचारिक घोषणा की जाएगी।

नीतीश पर डोरे डालने लगी कांग्रेस

इस बीच भाजपा और जेडीयू के नेताओं के बीच जुबानी जंग और तेज हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed