{"_id":"53f1cbc34406ab6daba18c9c73aea088","slug":"bihar-bjp-leader-killed-hindi-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बिहार में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष की हत्या
Updated Fri, 12 Feb 2016 11:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार के भोजपुर जिले में अज्ञात हमलावरों ने शुक्रवार को भाजपा की राज्य इकाई के उपाध्यक्ष विशेश्वर ओझा की गोली मारकर हत्या कर दी। ओझा उस समय परसौरा गांव में एक शादी में शामिल होने के बाद लौट रहे थे। इस हमले में भाजपा नेता का ड्राइवर और एक साथी भी घायल हो गया है।
विज्ञापन
एक और घटना में सारण जिले के तरैया थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार रात भाजपा नेता केदार सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को ही कानून व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को चेतावनी दी थी।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार बदमाशों ने अपनी सफारी गाड़ी से लौट रहे ओझा पर शाहपुर थाना क्षेत्र के सोनवर्षा और परसौरा गांव के बीच हमला किया। उन पर अंधाधुंध फायरिंग की गई। फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
वैसे ओझा ने अपनी हत्या की आशंका जताते हुए शाहपुर थाने में मामला दर्ज कराया था। उन पर खुद 16 मामले दर्ज हैं। कभी उनकी पहचान दियारा के आतंक के रूप में थी। उनके आपराधिक इतिहास को देखते हुए राज्य सरकार ने वर्ष 2002 में उनकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।
पुलिस के अनुसार आपसी रंजिश में हुई हत्या
राजनीति में कदम रखने के बाद ओझा ने अपनी अलग पहचान बनाई। सुशील कुमार मोदी को उनका गॉड फादर माना जाता था। उन्होंने पिछले साल विधानसभा चुनाव के दौरान शाहपुर से किस्मत आजमाई थी, जिसमें असफल रहे थे। चुनाव लड़ने से पहले वह पार्टी के विभिन्न प्रकोष्ठों से जुड़े थे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आरा यात्रा के दौरान ओझा उन लोगों में शामिल थे, जिन्हें पीएम की अगवानी का मौका दिया गया था। ओझा के छोटे भाई की पत्नी मुन्नी देवी दो बार शाहपुर से भाजपा की विधायक रह चुकी हैं।
इस घटना ने राज्य की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। इससे पहले छह फरवरी को वैशाली जिले के फतेहपुर पंचायत के पूर्व मुखिया बैजनाथी सिंह की हत्या कर दी गई थी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आरा यात्रा के दौरान ओझा उन लोगों में शामिल थे, जिन्हें पीएम की अगवानी का मौका दिया गया था। ओझा के छोटे भाई की पत्नी मुन्नी देवी दो बार शाहपुर से भाजपा की विधायक रह चुकी हैं।
इस घटना ने राज्य की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। इससे पहले छह फरवरी को वैशाली जिले के फतेहपुर पंचायत के पूर्व मुखिया बैजनाथी सिंह की हत्या कर दी गई थी।