फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Begging alms with Nandi-bull Bajrang Dal workers caught six youths

Bihar: हिंदू नाम रखकर नंदी-बैल के साथ भिक्षा मांग रहे थे, बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पकड़ा, फिर...

Tue, 26 Jul 2022 07:01 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 26 Jul 2022 07:01 PM IST
सार

रिपोर्ट्स के मुताबिक कार्यकर्ताओं ने पुलिस के सामने ही इनकी पिटाई की। सभी  छह आरोपियों को हाजीपुर के कदमघाट से पकड़ा गया था। पूछताछ में पता चला कि ये सभी उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के रहने वाले हैं। फिलहाल उन्हें कड़ी सुरक्षा में रखा गया है। 

विज्ञापन
Bihar: Begging alms with Nandi-bull Bajrang Dal workers caught six youths
बजरंग दल कार्यकर्ताओं द्वारा पकड़े गए युवक - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बिहार के हाजीपुर में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने छह मुस्लिम युवकों को पकड़ा है, जो कथित तौर पर हिंदू नाम रखकर नंदी बैल को साथ लेकर भिक्षा मांग रहे थे। 
विज्ञापन


रिपोर्ट्स के मुताबिक कार्यकर्ताओं ने पुलिस के सामने ही इनकी पिटाई की। सभी  छह आरोपियों को हाजीपुर के कदमघाट से पकड़ा गया था। पूछताछ में पता चला कि ये सभी उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के रहने वाले हैं। फिलहाल उन्हें कड़ी सुरक्षा में रखा गया है। 
विज्ञापन


बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पुलिस के सामने आरोप लगाया कि ये लोग हमारे धर्म के नाम का इस्तेमाल करके इसका मजाक बना रहे हैं। नंदी को लेकर हमारे हिंदू धर्म में घूम रहे हैं।  हिंदू कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि ये सब आतंकवादी और बांग्लादेशी हैं। हिंदू के वेश में छिपे रहते हैं और यही लोग घटना को अंजाम देते हैं। उदयपुर में कन्हैयालाल का गर्दन काटा गया है, ये सब उसी तरह का कांड करने वाले हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जिन छह युवकों को पकड़ा गया है, उनकी पहचान 38 वर्षीय करीम अहमद, सैयद अली (40 वर्षीय), हसन (30 वर्षीय), महबूब (32 वर्षीय), सुब्रती (30 वर्षीय) के रूप में हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed