फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar band Tejashwi Yadav removed bhagalpur RJD district president from post

बिहार: बंद के दौरान तोड़फोड़ करते दिखे 'उपद्रवी जिलाध्यक्ष' को तेजस्वी ने पद से हटाया

Sun, 22 Dec 2019 09:02 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: Priyesh Mishra Updated Sun, 22 Dec 2019 09:02 AM IST
विज्ञापन
Bihar band Tejashwi Yadav removed bhagalpur RJD district president from post
भागलपुर में ऑटो पर डंडे बरसाते आरजेडी जिला अध्यक्ष - फोटो : social media

नागरिकता संशोधन कानून और राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) के विरोध में शनिवार को राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के बुलाए बंद का असर कई शहरों में देखने को मिला। बिहार बंद के दौरान तोड़फोड़ करने के आरोप में पार्टी ने अपने तीन कार्यकर्ताओं को निकाल दिया है। 

विज्ञापन


भागलपुर में बंद के दौरान ऑटो में तोड़फोड़ करते दिखाई देने पर जिलाध्यक्ष को पद से हटा दिया गया है। भागलपुर में बंद के दौरान कई जगहों पर वाहनों के शीशे तोड़े गए। आरजेडी के जिला अध्यक्ष तिरुपति नाथ यादव ने कई वाहनों में तोड़फोड़ की।
विज्ञापन


पटना में बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी तेजस्वी यादव के नेतृत्व में विधानसभा के सामने पहुंचे। उनकी तादात को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिसबल को भी तैनात किया गया था। प्रदर्शन के दौरान कई जिलों में हिंसा और तोड़फोड़ की खबरें आईं। बिहार बंद में आरजेडी को कांग्रेस का समर्थन भी मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले बंद की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को आरजेडी की ओर से पटना समेत सभी जिलों, प्रखंडों एवं कस्बों में मशाल जुलूस निकाले गए। बंद को लेकर आरजेडी नेता व बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने प्रशासन को चेतावनी दी। बंद के दौरान आरजेडी कार्यकर्ताओं ने कई जगहों पर हिंसा की। 


भैंसे के साथ नेशनल हाइवे पर प्रदर्शन
बिहार के हाजीपुर में आरजेडी कार्यकर्ताओं ने बंद के समर्थन में हाजीपुर मुज्जफ्फरपुर एनएच-22 को भगवानपुर में बंद करा दिया। आरजेडी कार्यकर्ता भैंसो के साथ नेशनल हाईवे पर आ गए। प्रदर्शनकारियों ने भैंसों के ऊपर पोस्टर टांग रखी थी, जिस पर लिखा था 'काला कानून नहीं चलेगा। मैं भारतीय हूं। नेशनल हाईवे पर कई जगहों पर टायर भी जलाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed