{"_id":"62075076d3deb4372c2b171b","slug":"bihar-bahubali-rjd-mla-anant-singhs-ladla-came-first-in-horse-racing","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार: बाहुबली राजद विधायक अनंत सिंह का ' लाडला' छाया, घुड़दौड़ में पहले नंबर पर आया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार: बाहुबली राजद विधायक अनंत सिंह का ' लाडला' छाया, घुड़दौड़ में पहले नंबर पर आया
Sat, 12 Feb 2022 11:45 AM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जहानाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जहानाबाद
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Sat, 12 Feb 2022 11:45 AM IST
सार
मोकामा से विधायक अनंत सिंह को घोड़े की सवार पसंद है। उनकी घोड़े की सवारी करते तस्वीरें आती रहती हैं।
विज्ञापन
राजद के बाहुबली विधायक अनंत सिंह
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजद के बाहुबली विधायक अनंत सिंह का घोड़ा 'लाडला' बिहार की राज्य स्तरीय घुड़दौड़ में पहले नंबर पर आया है। प्रतियोगिता जहानाबाद के बढ़ौना हाई स्कूल में हुई।
विज्ञापन
मोकामा से विधायक अनंत सिंह को हाथी, घोड़ा और गाय पालने का काफी शौक है। कहा जाता है कि एक बार उन्होंने सोनपुर पशु मेले से राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का घोड़ा खरीद कर काफी सुर्खियां बटोरी थीं। अनंत सिंह को घोड़े की सवार पसंद है। उनकी घोड़े की सवारी करते तस्वीरें आती रहती हैं।
विज्ञापन
उनके 'लाडले घोड़े' के पूरे राज्य में चर्चे हैं। जहानाबाद में पहली बार हुई इस घुड़दौड़ को देखने के लिए भारी भीड़ उमड़ी। दूर-दराज से लोग इसे देखने पहुंचे। मैदान दर्शकों से भरा था। भीड़ इतनी थी कि लोग पेड़ों पर भी चढ़ गए थे।
विज्ञापन
घुड़दौड़ में पटना, मोकामा, गया, नालंदा, छपरा, डेहरी-ऑन-सोन, आरा व आसपास के इलाकों से भी घोड़े लाए गए थे। अनंत सिंह का घोड़ा 'लाडला' तीन दौर की इस प्रतियोगिता में पहले नंबर का विजेता बनकर उभरा। विधायक के घोड़े पर इस्माइल खान सवार होकर प्रतियोगिता में शरीक हुए थे।
प्रतियोगिता में दूसरे स्थान पर बिहार केसरी और अनंत सिंह के भाई विवेका पहलवान का घोड़ा 'बागी' रहा। इसकी सवारी शंभू यादव ने की। तीसरे स्थान पर एक साथ तीन घोड़े पहुंचे जिसमें पहला घोड़ा महुआ के शक्ल राय का था, दूसरा पटना के रुदल गोप का था, जबकि तीसरा घोड़ा गया के बबलू मुखिया का था। तीनों को ट्रॉफी व इनाम राशि देकर सम्मानित किया गया।