फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Auto drivers turned disaster into opportunity and blackmailed passengers charged Rs 1000 as fare for 50

Bihar: आपदा को अवसर में बदल यात्रियों को ब्लैकमेल किए ऑटो चालक, 50 किलोमीटर का एक हजार रुपये तक लिए किराया

Thu, 12 Oct 2023 05:39 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 12 Oct 2023 05:39 PM IST
सार

Bihar News: बिहार में बक्सर के रघुनाथपुर स्टेशन पर हुए ट्रेन हादसे ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया। हर तरफ चीख-पुकार मची हुई थी। ग्रामीण हो या आसपास के जितने लोग थे, सभी लोग यात्रियों की मदद में जुटे हुए थे। लेकिन इस बीच कुछ ऐसे असमाजिक चेहरे भी सामने आए, जो इस आपदा को अवसर में तब्दील करने में जुटे रहे। इनमें ज्यादातर ऑटो ड्राइवर की भूमिका रही।

विज्ञापन
Bihar Auto drivers turned disaster into opportunity and blackmailed passengers charged Rs 1000 as fare for 50
आरा जंक्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बक्सर के रघुनाथपुर रेल हादसे में जो यात्री हादसे का शिकार हुए और गंतव्य तक जा नहीं पाए या बीच में ही फंस गए। उन यात्रियों को ऑटो वालों ने ब्लैकमेल करने में कोई कसर नहीं छोड़ा। रघुनाथपुर से आरा आने के लिए महज 50 किलोमीटर की दूरी पर एक हजार रुपये तक किराया वसूले। 

विज्ञापन


विज्ञापन


यात्री बेबस, लाचार बीच मंझधार में फंसे थे। उन्हें किसी ऐसे जगह जाना ही था, जहां से उनके मंजिल तक जाने के लिए ट्रेन मिल जाए। ऐसे में सभी पीड़ित यात्रियों को लोग यही सुझाव दे रहे थे कि आरा स्टेशन चले जाइए, वहां से आपको आगे जाने के लिए कोई न कोई व्यवस्था करा दिया जायगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में यात्री जब इस आपदा से बाहर निकले तो ऑटो ही एक सहारा था, जिससे वो आरा तक पहुंच सकते थे। लेकिन ऑटो वाले मनमाना किराया वसूलने में जुट गए। नार्थ ईस्ट ट्रेन में सवार जीतन शर्मा ने बताया, हमको किशनगंज जाना था। लेकिन बीच में ये हादसा हो गया तो ऑटो से आरा स्टेशन तक आए। मेरे साथ तीन और लोग थे, हमसे ऑटो वाले ने एक हजार रुपया किराया लिया तो आरा स्टेशन तक पहुंचाया। अब आगे जाने के लिए रात से ही ट्रेन का इंतजार कर रहे हैं।

आरा स्टेशन पर भीड़भाड़ की स्थिति
रघुनाथपुर के बाद आरा ही बड़ा स्टेशन है, जिसके वजह से हजारो यात्री और यात्रियों के शुभचिंतक जैसे-तैसे आरा स्टेशन पर पहुंचे। लेकिन आरा स्टेशन पर यात्रियों के लिए कोई खास व्यवस्था नहीं की गई थी। हादसा लगभग नौ बजे हुआ। जैसे-तैसे यात्री 12 बजे रात से ही आरा स्टेशन पहुंचने लगे और सुबह तक 500 से ज्यादा यात्री आरा स्टेशन पर थे। किसी को किशनगंज जाना था, किसी को पटना, जलपाईगुड़ी और गुवाहाटी इत्यादि जगहों पर जाना है। लेकिन आरा स्टेशन पर कोई खास व्यवस्था नहीं हुई। हालांकि, कुछ ट्रेन सासाराम रूट से डाइवर्ट होकर आरा स्टेशन आई, जिसमें तेजस, लोकमान्य तिलक, कैपिटल एक्सप्रेस और दो पैसेंजर ट्रेन को आरा से खोला गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed