{"_id":"5dbe45b68ebc3e0148605966","slug":"bihar-aurangabad-chhathpuja-two-dead-after-a-stampede-broke-out-at-a-ghat","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार: छठ पर्व के दौरान हादसा, मंदिर की दीवार गिरने और भगदड़ से चार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार: छठ पर्व के दौरान हादसा, मंदिर की दीवार गिरने और भगदड़ से चार की मौत
Sun, 03 Nov 2019 08:47 AM IST
अनवर अंसारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: अनवर अंसारी
Updated Sun, 03 Nov 2019 08:47 AM IST
विज्ञापन
समस्तीपुर में मंदिर की दीवार गिरने से दो की मौत
- फोटो : ani
बिहार में छठ पूजा के दौरान हुई दो अलग-अलग घटनाओं में दो बच्चों समेत चार लोगों की मौत हो गई। राज्य के औरंगाबाद में घाट पर मची भगदड़ में दो बच्चों की मौत हो गई, वहीं दूसरी घटना में समस्तीपुर जिले में घाट के पास स्थित मंदिर की दीवार श्रद्धालुओं पर गिर गई। इस घटना में दो महिलाओं की मौत हो गई।
विज्ञापन
इन दो घटनाओं में कई लोगो के घायल होने की खबर भी है। घटना की सूचना मिलते ही राहत एवं बचाव दल द्वारा बचाव अभियान जारी है।
दरअसल, बिहार के औरंगाबाद में शनिवार को छठ पूजा के दौरान घाट पर भगदड़ मच गई, जिससे दो बच्चों की मौत हो गई। वहीं, कई लोग इस हादसे में घायल हो गए। घायलों को फौरन ही अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन
Bihar: Two dead after a stampede broke out during #chhathpuja at a ghat in Aurangabad yesterday pic.twitter.com/EmDjkvhRrR
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) November 3, 2019
मरने वालों में पटना के बिहटा के रहने वाला एक छह वर्षीय बच्चा और भोजपुर की एक 18 वर्षीय बच्ची थी। साथ ही इस घटना में कई लोग घायल भी हो गए। यह घटना सूर्याकुंड में हुई।
अधिकारियों ने घटना की जानकारी मिलते ही तेजी से कार्रवाई की और कुछ देर में ही हालात को काबू में कर लिया। जिलाधिकारी राहुल रंजन महिवाल और एसपी दीपक बर्णवाल ने मृत बच्चों के परिवार से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि छठ पूजा के लिए भगदड़ का कारण अप्रत्याशित रूप से भीड़ का आ जाना था।
वरिष्ठ अधिकारियों ने मृतक के परिजनों को बताया कि उन्हें जल्द से जल्द एक अनुग्रह राशि दी जाएगी और अधिकारी यह सुनिश्चित करेंगे कि भविष्य में ऐसी घटना दोबारा न हो।
वहीं, दूसरी घटना में आज राज्य के समस्तीपुर में छठ घाट के पास स्थित मंदिर की दीवार गिरने से दो महिलाओं की मौत हो गई। इस घटना में कुछ लोगों के घायल होने की जानकारी मिली है। घटना की जानकारी मिलते ही राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) फौरन ही घटनास्थल पर पहुंचा और बचाव अभियान शुरू कर दिया। राहत एवं बचाव का कार्य अभी भी जारी है।
Bihar: Two women dead after a temple's wall collapsed near a ghat during Chhath puja in Samastipur, today. State Disaster Response Force (SDRF) rescue operation underway. pic.twitter.com/4G1xZAThmJ
— ANI (@ANI) November 3, 2019