फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar ATM sealed for dispensing fake note

बिहार में एटीएम से निकला 2000 रुपये का नकली नोट

Thu, 15 Dec 2016 11:30 AM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 15 Dec 2016 11:30 AM IST
विज्ञापन
Bihar ATM sealed for dispensing fake note

बिहार के सीतामढ़ी में एसबीआई के एटीएम से 2000 रुपये के नकली नोट निकलने की शिकायत सामने आई है। शिकायत के बाद पुलिस ने एटीएम को सील कर दिया है। वहीं, बैंक ने जांच कराने की बात कही है।

विज्ञापन


जिले के एक किसान पंकज कुमार ने सीमरा गांव के एटीएम से 2000 रुपये के नोट निकाला था। पंकज ने बताया कि जब वो किराये के समान खरीदने के लिए दुकानदार के पास गया तो उसने ये कहते हुए लौटा दिया कि नोट नकली है। इसके बाद पंकज ने डुमरा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। साथ ही, बैंक में भी लिखित शिकायत की है।
विज्ञापन


डुमरा थाना प्रभारी विजय बहादुर सिंह ने बुधवार को बताया कि पंकज कुमार ने एक शिकायत दर्ज कराई है, लेकिन आज तक उसने नकली नोट पुलिस को नहीं सौंपा है । पंकज ने पुलिस को बताया कि वह एक बैंक अधिकारी को नकली नोट सौंप दी थी। इस एटीएम में  6 दिसंबर को 14 लाख रुपये भरा गया था, जिसमें सारे 2000 रुपये के नए नोट थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीतामढ़ी एसपी हरि प्रसाद एस ने बताया कि बैंक अधिकारियों ने एटीएम को सील कर दिया है और एजेंसी से पूछताछ चल रही है। हालांकि, स्टेट बैंक ने शिकायत को लेकर इस तरह की किसी बात से इन्कार कर दिया है। बैंक के पीआरओ मिथलेश कुमार सिंह ने बताया कि एटीएम में नोट डालने से पहले उसकी बैंक द्वारा जांच की जाती है।  फिर भी, बैंक अपने स्तर से मामले की जांच की जा रही है।

बैंक अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि वो एटीएम की सीसीटीवी फुटेज पुलिस को प्रदान करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed